herzindagi
how many almonds should we eat daily

Soaked Almonds: एक दिन में न खाएं इससे ज्यादा बादाम, फायदे की जगह होगा नुकसान

सर्दियों में बादाम खाने के कई फायदे हैं। खासकर, भीगे हुए बादाम लगभग सभी को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दिन में ज्यादा बादाम खाना भी नुकसान पहुंचा सकता है? <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-01-29, 18:05 IST

भीगे हुए बादाम खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कई लोग बादाम या फिर काजू को भूनकर या फिर कच्चा भी खाते हैं। लेकिन ज्यादातर एक्सपर्ट भीगे हुए बादाम को ज्यादा गुणकारी बताते हैं।  बादाम में फाइबर, विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फॉस्‍फोरस, प्रोटीन और भी कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं। गुणों से भरपूर बादाम से पूरा फायदा पाने के लिए इसे खाने का सही तरीका और मात्रा जानना बहुत जरूरी है क्योंकि जरूरत से अधिक बादाम एक दिन में खाना सेहत को फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। एक दिन में आपको कितने बादाम खाने चाहिए और इसे खाने का सही तरीका क्या है,  इस बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानते हैं।  यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए? (How many Almonds should I eat per day)

almonds per day

  • अगर आप बादाम खाने की शुरुआत कर रहे हैं, तो पहले 2 भीगे हुए बादाम से शुरुआत करें।
  • रात को 2 बादाम भिगोएं और सुबह छीलकर खाएं।
  • जब  आप दिन में 2 बादाम खाना शुरु कर दें और शरीर को ये सही से पचने लगे, तो 1 हफ्ते-10 दिन बाद 5 बादाम खाना शुरू कर दें।
  • अगर आपको ब्लोटिंग या फिर अपच महसूस हो रहा है, तो बादाम की गिनती न बढ़ाएं।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, धीरे-धीरे बादाम की संख्या बढ़ाते हुए आप रोजाना 10 बादाम खाना शुरू कर सकते हैं। 
  • 90 दिन तक अगर आप लगातार 10 बादाम रोज खाती है, तो सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।
  • जिन लोगों का डाइजेशन अच्छा है, रोज एक्सरसाइज करते हैं, पानी सही मात्रा में पीते हैं, तो आप रोज 20 बादाम खा सकती हैं।
  • बादाम और बाकी नट्स हेल्दी फैट्स, फाइबर और प्रोटीन का अच्छा सोर्स होते हैं। इन्हें पचाना मुश्किल होता है।

बादाम खाने के फायदे ( Is it OK to eat 10 almonds everyday)

almonds for health

  • बादाम में विटामिन ई, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम और विटामिन-बी2 यानी राइबोफ्लेविन भी होता है।
  • इनमें आयरन, पोटेशियम, जिंक, फोलेट और विटामिन बी पाया जाता है।
  • इससे आपको ताकत मिलती है और पीरियड्स क्रैम्प्स दूर होते हैं।
  • बादाम डाइजेशन और ब्रेन हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।
  • इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं।
  • ये बीपी, कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

यह भी पढ़ें- Soaked Nuts: भीगे हुए बादाम और किशमिश से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे

 

यह भी पढ़ें- Soaked Almonds: 10 भीगे बादाम रोजाना खाएंगे, तो दूर रहेंगे 10 रोग

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।