Soaked Almonds: 10 भीगे बादाम रोजाना खाएंगे, तो दूर रहेंगे 10 रोग

कच्‍चे बादाम की तुलना में भीगे बादाम सेहत के लिए ज्‍यादा अच्‍छे होते हैं। इसमें हेल्‍दी फैट, एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल की मात्रा ज्‍यादा होती है। 

soaked almonds empty stomach benefits

Soaked Almonds: बादाम को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसलिए रोजाना बादाम खाने की सलाह दी जाती है। यह आपके ब्रेन को हेल्‍दी बनाने के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्‍याओं को दूर करता है। इसके अलावा, रोजाना बादाम खाने से चेहरे पर निखार आता है और बाल भी सुंदर होते हैं। लेकिन, भीगे हुए बादाम को सेहत के लिए ज्‍यादा फायदेमंद माना जाता है।

इसमें फाइबर, विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फॉस्‍फोरस, प्रोटीन और अन्य कई तरह के न्‍यूट्रिएंट्स होते हैं। आज हम आपको रोजाना 10 भीगे बादाम खाने के फायदों के बारे में बता रहे हैं। इसे सभी उम्र के लोगों के लिए सुपरफूड माना जाता है।

भिगोने से बादाम की तासीर ठंडी हो जाती है और आप इसे गर्मियों में भी खा सकते हैं। साथ ही, बादाम को रात-भर भिगोने से कच्चे बादाम में मौजूद हल्की कड़वाहट से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, इसका स्‍वाद कच्चे बादाम की तुलना में बेहतर होता है। भीगे बादाम के फायदों की जानकारी हमें फोर्टिस हॉस्पिटल की डाइटिशियन सिमरन सैनी जानकारी दे रही हैं।

बादाम कैसे भिगोएं?

  • एक कटोरी में 10 बादाम डालें।
  • इन्‍हें अच्‍छी तरह से धोएं।
  • फिर पीने का पानी डालकर भिगो दें।
  • इसे रात-भर के लिए कवर करके रखें।
  • सुबह इसे छिलकर खाएं।
  • यदि आप कुरकुरे स्वाद के शौकीन हैं, तो बादाम को डिहाइड्रेटर का इस्‍तेमाल करके या ओवन में सुखा लें।

10 भीगे बादाम में मौजूद न्‍यूट्रिएंट्स

soaked almonds for health

  • फैट: 5 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट: 3 ग्राम
  • प्रोटीन: 3 ग्राम
  • कैलोरी: 70

भीगे हुए बादाम के फायदे

बादाम को सुबह खाली पेट खाने से आपको कई तरह स्‍वास्‍थ्‍य लाभ मिल सकते हैं, क्‍योंकि इनमें विटामिन, हेल्‍दी फैट, मिनरल और एंटी-ऑक्‍सीडेंट होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:न 6 वजहों से आपको रोज खाने चाहिए भीगे बादाम

डाइजेशन को रखता है दुरुस्‍त

भीगे हुए बादाम चबाने के साथ-साथ पचाने में भी आसान होते हैं। बादाम को भिगोने के बाद इससे मिलने वाले फायदे बढ़ जाते हैं, क्‍योंकि भीगे हुए बादाम एंजाइम लाइपेज (यह एक ऐसा एंजाइम है, जो फैट को विभाजित करता है ताकि आंत उन्हें अवशोषित कर सकें) छोड़ते हैं, जो डाइजेशन प्रोसेस की मददकरते हैं।

वेट लॉस में मददगार

soaked almonds for weight loss

भीगे हुए बादाम लाइपेज सहित कई एंजाइम छोड़ते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और वेट लॉस करते है। इसके अलावा, बादाम में फाइबर ज्‍यादा मात्रा में होता है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्‍हें अपनी डाइट में भीगे हुए बादाम को शामिल करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को करता है कम

आजकल की बिजी लाइफस्‍टाइल और जंक फूड के ज्‍यादा सेवन के कारण साइलेंट हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। रोजाना सुबह खाली पेट 10 बादाम खाने से 'एलडीएल' यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और 'एचडीएल' यानी गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही रहता है।

न्‍यूट्रिएंट्स का बढ़ता है अवशोषण

जब बादाम भिगोए जाते हैं, तब यह डाइजेशन एंजाइमों को तोड़ते हैं। इससे न्‍यूट्रिएंट्स के अलावा, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से जुड़े फायदे बढ़ जाते हैं। इसके अलावा, पानी में भीगे बादाम का एक फायदा यह भी है कि यह टैनिन और फाइटिक एसिड जैसी चीजों को दूर करते हैं। ये एंटीन्यूट्रिएंट्स मिनरल्‍स के अवशोषण को कम करते हैं।

ब्रेन के लिए अच्‍छा

soaked almonds for brain

बादाम को ब्रेन फूड भी कहा जाता है। विटामिन-ई से भरपूर भीगे बादाम लंबे समय तक ब्रेन स्‍वास्‍थ्‍य को दुरुस्‍त रखते हैं। इसमें फेनिलएलनिन होता है, जो याददाश्त बढ़ाता है।

भीगे बादाम को डाइट में शामिल करने से ACh (एसिटाइलकोलाइन) का लेवल बढ़ जाता है। यह एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो याददाश्त बढ़ाता है और अल्जाइमर रोग को दूर रखता है। इसके अलावा, भीगे बादाम ओमेगा-6 और ओमेगा-3 के कारण ब्रेन के लिए अच्‍छे होते हैं।

ब्‍लड शुगर लेवल में सुधार

जब आप भीगे हुए बादाम खाते हैं, तब इसमें मौजूद ज्‍यादा मात्रा में मैग्नीशियम शरीर के मैग्नीशियम लेवल को बैलेंस करता है। यह टाइप-2 डायबिटीज से परेशान लोगों के ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और ब्‍लड शुगर लेवल को मैनेज करता है।

बढ़ती है एनर्जी

भीगे बादाम में मौजूद राइबोफ्लेविन और पोटेशियम शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाते हैं, जिससे एनर्जी का लेवल बढ़ता है। अगर आप दिन-भर एनर्जी से भरपूर रहना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह भीगे बादाम खाएं।

त्‍वचा पर आता है ग्‍लो

soaked almonds for glowing skin

आप भीगे बादाम खाने से त्‍वचा पर नेचुरली निखार पा सकते हैं। इसमें विटामिन-ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्‍स से लेकर एजिंग के लक्षणों से बचाते हैं।

ऑक्‍सीडेटिव डैमेज के कारण त्‍वचा को नुकसान होता है और झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। बादाम में मौजूद विटामिन-ई को शक्तिशाली एंटी-ऑक्‍सीडेंट माना जाता है। साथ ही, इसमें कई तरह के मिनरल और विटामिन होते हैं, ये त्‍वचा को सेल डैमेज से बचाते हैं।

बालों के स्वास्थ्य में करता है सुधार

भीगे हुए बादाम न सिर्फ आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं, बल्कि ये बालों को भी हेल्‍दी रखते हैं। बादाम में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन बी 12, ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड और मैग्नीशियम होता है। यह बालों और स्‍कैल्‍प को हेल्‍दी बनाते हैं, जिसके हेयर फॉल कम होता है।

इसे जरूर पढ़ें:भीगे हुए बादाम और किशमिश से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे

आंखों के लिए अच्‍छा

भीगे बादाम आंखों की सेहत के लिए अच्‍छे होते हैं। इसमें विटामिन-ई होता है जो आंखों से जुड़ी समस्‍याओं को दूर करता है। साथ ही, बादाम में जिंक होता है जो रेटिना को हेल्‍दी रखता है।

आप भी 10 भीगे बादाम खाकर हेल्‍थ से जुड़े ये 10 फायदे पा सकते हैं। अगर आपको भी डाइट से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP