herzindagi
Is it OK to eat one banana daily

हर रोज एक केला खाने से शरीर को क्या फायदा मिलता है?

क्या आपको मालूम है कि हर रोज एक केला खाने से शरीर में क्या बदलाव होता है। एक्सपर्ट की मानें तो इससे गट हेल्थ से लेकर कई तरह के फायदे होते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-22, 16:40 IST

हेल्थ से जुड़ी एक कहावत बहुत ही मशहूर है एन एप्पल ए डे कीप्स डॉक्टर अवे,यानी हर दिन एक सेब खाने से कई तरह की बीमारियों से बचाव होगा। लेकिन बेहतर होगा कि आप आज से ही ए बनाना ए डे कीप्स डॉक्टर अवे भी कहना शुरू कर दें,और इसपर अमल भी करें। जी हां हर रोज एक केला खाना से आपकी सेहत अच्छी हो सकती है। ऐसा डॉक्टर प्रियंका सहरावत का कहना है। एम्स दिल्ली की न्यूरोलॉजी विभाग की डीएम डॉ. प्रियंका सहरावत ने इससे जुड़ी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। आइए उन्हीं से जानते हैं हर रोज एक केला खाने से क्या-क्या फायदे हो सकती हैं।

हर रोज एक केला खाने से शरीर को क्या फायदा मिलता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

एक्सपर्ट बताती हैं कि केला प्रीबायोटिक का बढिया स्रोत है। प्रीबायोटिक गट को हेल्दी रखने के लिए जाना जाता है।  यह हमारे इंटेस्टाइन में पहले से मौजूद गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ को और ज्यादा बढ़ाते हैं। इससे आपके पाचन तंत्र को सही करता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है।

वहीं केला पोटेशियम का बेहतरीन स्रोत होता है,यह मसल्स और नर्वस के हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह मसल्स में होने वाले क्रैंप्स की रोकथाम में मदद करता है। वहीं इसमें सोडियम की मात्रा भी काफी कम होती है इस लिहाज से यह बीपी को भी कंट्रोल में रखने में मददगार है। पोटेशियम नसों की कठोरता को कम करता है। वहीं यह डायबिटीज के पेशेंट के लिए भी काफी अच्छा है।

banana every day

यह भी पढ़ें-पीसीओडी के कारण बढ़ गया है वजन? इस रेसिपी से होगा कम

एक्सपर्ट बताती हैं कि बहुत लोगों को ऐसा लगता है कि केला खाने से वेट गेन है लेकिन ऐसा नहीं है। केला फाइबर का बढ़िया स्रोत होता है जिसे खाने से आपको लंबे वक्त तक तृप्ति महसूस होती है। यह एनर्जी का भी बढ़िया स्रोत है।

यह भी पढ़ें-खाना खाने के तुरंत बाद पेट में बनती है गैस? इस पाउडर से दूर होगी समस्या

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 


 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।