जीवनशैली और तनाव के कारण हममें से अधिकांश को या तो बढ़ते वजन की शिकायत होती है या फिर घटते वजन की। हमारी सेहत के लिए मोटापा और वजन का घटना दोनों ही नुकसानदायक है। लोगों के ध्यान में अक्सर मोटापा ही आता है, घटे हुए वजन के बारे में लोग कम ही बात करते हैं।
ऐसी कई महिलाएं हैं जो अपने घटते वजन और दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं। ऐसे में हमें वजन बढ़ाने के लिए जो भी उपाय या नुस्खे बताए जाते हैं, हम उन्हें तुरंत आजमाने लग जाते हैं। बिना सोचे-समझे भी हमें किसी नुस्खे को नहीं आजमाना चाहिए। आप अपने शरीर और हेल्थ को ध्यान में रखकर ही कोई चीज लें।
हालांकि कुछ लोगों को इन घरेलू उपायों से फायदा भी मिल सकता है। अगर आप भी दुबलेपन या घटते वजन से दुखी हैं, और वजन बढ़ाना चाहती हैं, तो आप कुछ घरेलू उपाय ट्राई कर सकती हैं। आइए जानें ऐसे कुछ चुनिंदा घरेलू चीजों के बारे में।
आपने सुना होगा लोगों को यह कहते हुए कि केला और दूध खाने से वजन बढ़ता है। यह कुछ लोगों के लिए सही हो सकता है। केले और दूध दोनों में ही अच्छी कैलोरी होती है। दूध तनाव भी दूर करता है और इसमें कैल्शियम और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए भी दूध फायदेमंद है। केले में मौजूद फाइबर आपके पाचन में सुधार करता है। यह आपके काम करने की क्षमता भी बढ़ाता है। अगर आप इसे सही तरीके से लें तो हो सकता है कि आपको अपने वजन में कोई फर्क दिखे। इसके लिए केले के साथ हाई-फैट दूध या बादाम का दूध अच्छा होता है।
जर्नल फॉर फूड एंड न्यूट्रिशन रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, किशमिश का सेवन वेट गेन पैरामीटर्स और पोषक तत्वों के सेवन से भी जुड़ा है। नियमित रूप से किशमिश खाने वालों की शारीरिरक दुर्बलता में कमी आने की संभावना हो सकती है। यह कमजोर शरीर वाली महिलाओं के लिए एक रामबाण तरीका है। इसमें पाए जाने वाले ग्लूकोज से एनर्जी बढ़ती है। अंजीर में पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है, जिसमें अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं। आप अंजीर और किशमिश को रात भर भिगोकर, सुबह और शाम खा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :खाली पेट काजू खाने से होते हैं ये 6 लाभ, आप भी रोजाना जरूर खाएं
पीनट बटर में इलेक्ट्रोलाइट और पोटेशियम शरीर में फ्लूइड को बैलेंस करता है। वहीं इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। हालांकि इसकी ओवरईटिंग करने से भी बचना चाहिए। पीनट बटर में फैट, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन जैसे तत्व होते हैं, जो वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसमें कैलोरी भी अच्छी खासी मात्रा में पाई जाती है। इसमें मोनोअनसेचुरेटेड फैट काफी मात्रा में पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें :पीनट बटर खाने के फायदे जानकर आप भी जरूर इसे अपनी डायट में करेंगी शामिल
घी हमारे पाचन में शुधार करता है। इतना ही नहीं इससे शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। कुछ लोगों को घी और चीनी खाने से अपने वजन में असर दिखा है। इसे रोटी पर लगाकर खा सकती हैं या फिर दाल में घी मिलाकर खाएं। वजन बढ़ाने के लिए कैलोरी और फैट महत्वपूर्ण है। घी इन दोनों पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। हालांकि यह बिल्कुल जरूरी नहीं है कि इसे खाकर आपका वेट बढ़ ही जाए। वेट गेन करने के लिए आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
दूध में प्रोटीन, कैल्शियम व मैग्नीशियम पाए जाते हैं। जबकि आम भी खनिज और विटामिन से समृद्ध है। इसमें फ्रुक्टोस होता है, कहा जाता है कि इससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। आम खाने के बाद अगर आप गुनगुना गरम दूध पीने से वजन बढ़ा सकती हैं। मगर यह कितना फायदेमंद है, इसके बारे में कोई पुख्ता सबूत नहीं है। हालांकि स्वाद बढ़ाने के लिए आप जरूर,मैंगो शेक का सेवन कर सकते हैं। वजन बढ़ा न भी सके तो यह आपके मुंह का स्वाद बढ़ा देगा।
आलू में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह एक लंबी बहस है क्योंकि कुछ लोग आलू को वजन बढ़ने की वजह मानते हैं, तो कुछ लोग कहते हैं इससे वजन नहीं बढ़ता है। कुछ लोग आलू को फ्राइड या आलू का हलवा बनाकर खाने की सलाह देते हैं। इसमें काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं और इसलिए माना जाता है कि इससे वजन बढ़ता है।
नोट : हम ऐसा कोई भी दावा नहीं कर रहे हैं जिससे कहा जाए कि वजन बढ़ाने के लिए ये सही तरीके हैं। अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को जोड़ना आपके लिए बेहतर हो सकता है, बजाय जंक फूड खाना। अगर आप वेट बढ़ाना चाहते हैं, तो किसी डॉक्टर/न्यूट्रिशनिस्ट से संपर्क करें और उनके अनुसार डाइट प्लान का सेवन करें।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।