herzindagi
cashew for health

Soaked Nuts: क्या वाकई सेहत के लिए अच्छा है काजू? जानें

ड्राई फ्रूट्स और नट्स शरीर की कमजोरी में दूर करने में कारगर हैं। रोज काजू खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन आपको इन्हें सही मात्रा में खाना चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-09-08, 16:05 IST

Benefits of cashew nuts: काजू का स्वाद सभी को पसंद होता है। खासकर, कुछ डिशेज तो यह बहुत अच्छा लगता है। काजू में विटामिन बी6 और फोलेट्स अधिक मात्रा में होते हैं। ये एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेटिव होते हैं। काजुओं में पालक से 3 गुना ज्यादा आयरन होता है। इनमें विटामिन सी की मात्रा भी अधिक होती है। अक्सर लोगों को लगता है कि काजू खाने से वजन बढ़ सकता है, क्या वाकई ऐसा है? एक दिन में आपको कितने काजू खाने चाहिए और इससे सेहत को क्या लाभ मिल सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

रोज काजू खाने के फायदे ( Are cashews good for health)

benefits of eating kaju

  • काजू कोलेस्ट्रोल लेवल को मैनेज करने में मदद करते हैं। इनसे गुड कोलेस्ट्रोल का लेवल बढ़ता और बैड कोलेस्ट्रोल का लेवल कम होता है। इन्हें खाने से छोटी आंत में कोलेस्ट्रोल का अब्जॉर्बशन भी कम होता है।
  • काजू में कॉपर होता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे दिल की सेहत भी अच्छी रहती है।
  • काजू वजन घटाने में भी मदद करता है। इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं। इनमें मैग्नीशियम होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
  • काजू शरीर में वॉटर रिटेंशन और ब्लोटिंग को भी कम करते हैं। इनसे अच्छी नींद आने में भी मदद मिलती है।
  • काजू का जीआई इंडेक्स कम होता है। इसमें फाइबर और फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।
  • अगर आपको पीसीओओस की समस्या है, तो यह आपके आयरन लेवल को मैनेज कर सकते हैं।
  • इसके अलावा इनमें मौजूद मैग्नीशियम इंसुलिन रेजिस्टेंस में मदद करता है और एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल को सही करता है। इनसे फर्टिलिटी (फर्टिलिटी सुधाने वाले फूड्स) भी सुधरती है।
  • काजू खाने से डाइजेशन भी सुधरता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
  • यह स्किन और बालों को भी हेल्दी रखता है।

यह भी पढ़ें- https://gbsfwqac.top/hindi/diet-nutrition/how-to-eat-walnuts-for-weight-loss-article-240284

एक दिन में कितने काजू खाने चाहिए? (How many cashews can eat a day)

how many cashews can eat a day

काजू खाते वक्त ये याद रखें कि आपको इसे भिगोकर ही खाना है। एक दिन में आपको 5 काजू से ज्यादा नहीं खाने चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है और अगर इसे ज्यादा खाएं तो पेट भी खराब हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Soaked Nuts: भीगे हुए बादाम और किशमिश से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे 

 

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।