फर्टिलिटी को बूस्ट करते हैं ये सुपरफूड्स, आहार में जरूर करें शामिल

अगर आप अपनी फर्टिलिटी को लेकर चिंतित हैं, तो कुछ सुपरफूड्स अपने आहार में शामिल कर लीजिए। ये आपकी फर्टिलिटी को बूस्ट करने में मदद करेंगे और आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।

 
how can I increase my fertility

क्या आप अपने परिवार को बढ़ाने के बारे में सोच रही हैं? अगर ऐसा है, तो आप अपने हेल्थ का ध्यान रखने की आवश्यकता थोड़ी-सी ज्यादा है। फर्टिलिटी को बेहतर बनाने के लिए आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए अच्छी हों। एक अच्छी और न्यूट्रिशियस डाइट हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव करती है।

प्रेग्नेंसी के लिए कोशिश करने वाली महिलाओं को अपने खानपान का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए और ऐसे सुपरफूड्स का सेवन करना चाहिए, जो उनकी हेल्थ में सुधार करें।

फंक्शनल हार्मोनल हेल्थ केयर एक्सपर्ट न्यूट्रिशनिस्ट शिखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ऐसे फूड्स के बारे में बताया है, जो फर्टिलिटी को बेहतर बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए उन्हीं से जानें ऐसी क्या चीजें हैं, जो फर्टिलिटी को बूस्ट करने के लिए हमें खानी चाहिए और किन चीजों को अवॉइड करना चाहिए।

प्रोबायोटिक्स

probiotics for fertility

प्रोबायोटिक्स हमारी गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। यह डाइजेशन और गट लाइनिंग में सुधार करती है। आप फर्मेंटेड वेजिटेबल्स, घर का बना हुआ अचार, गाजर कांजी, किमची आदि खाकर गट हेल्थ को बेहतर बना सकती हैं।

ओमेगा-3

सभी तरह के फैट्स खराब नहीं होते हैं। अच्छे फैट्स हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं, क्योंकि वे हार्मोनल इंबैलेंस को सुधारने में मदद करते हैं। ये जलन और सूजन को भी कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। साल्मन, अखरोट, बादाम, मैकरेल, फ्लैक्सीड, चिया सीड्स आदि ओमेगा-3 का अच्छा स्रोत होते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्‍नेंसी में खाएंगी ये फूड्स तो जच्‍चा-बच्‍चा दोनों रहेंगे स्‍वस्‍थ

डी-3

फर्टिलिटी में डी-3 का रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसके अतिरिक्त यह हमारी हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी है। हेल्दी बर्थ वेट, इम्यूनिटी और मिनरल अब्सॉर्बशन डी-3 पर निर्भर करते हैं। इसके लिए कुछ देर धूप में वॉक करें, कॉड लिवर ऑयल का सेवन करें और आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं (विटामिन-डी हैक)।

हरी सब्जियां

green leafy vegetables to boost fertility

हरी पत्ते वाली सब्जियां जैसे पालक, मेथी, ब्रोकोली, अमरंथ, मूली के पत्ते और चुकंदर के पत्ते आदि फोलेट का अच्छा स्रोत हैं। यह बी विटामिन होता है, जो ओव्युलेशन को बेहतर करने में मदद करता है। हरी सब्जियां शरीर को डिटॉक्स करने के साथ ही, सर्कुलेशन में मदद करती हैं। ये महिला के लिबिडो को नेचुरल तरीके से भी बढ़ा सकती है।

सी वेजिटेबल्स

सीवीड, कोम्बु, आइरिश मॉस और केल्प थायरॉइड (थायरॉइड होने के कारण) के फंक्शन में सुधार करती हैं। इतना ही नहीं, ये मिसकैरिज होने से भी बचाती हैं। ये सब्जियां आयोडीन से भरपूर होती हैं। ये मिनरल्स हेल्दी कंसेप्शन के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये हार्मोन के लिए एक बिल्डिंग ब्लॉक की तरह काम करते हैं।

इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें

अगर आप कंसीव करना चाहती हैं, तो ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें जो इस प्रक्रिया को आपके लिए मुश्किल बना सकते हैं-

अल्कोहल से दूर रहें

शराब का सेवन करने से एस्ट्रोजन लेवल में बढ़ोतरी होती है। यह लिवर को डैमेज करने के साथ-साथ आपके हार्मोनल बैलेंस को भी बिगाड़ता है। इससे आपकी नींद बिगड़ती है, जो आगे चलकर प्रेग्नेंसी में बाधा बनती है।

इसे भी पढ़ें: बनना चाहती हैं मां तो फर्टिलिटी बढ़ाने वाले ये 3 फूड्स करें डाइट में शामिल

avoid sugar for fertility

शुगर से बनाएं दूरी

क्या आपको भी खाना खाने के बाद कुछ मीठा करने के मन करता है? क्या आप भी मीठे की तलाश में भटकते रहते हैं। अगर ऐसा है तो इस आदत को दूर करें। जब खून में ज्यादा इंसुलिन होता है, तो शरीर एग मेच्योरिंग हार्मोन से इंसुलिन को कंफ्यूज करता है और इससे स्तर कम हो जाता है।

कैफीन का सेवन करें कम

दिन भर की थकान के बाद चाय या कॉफी का एक कप आपके मूड को फ्रेश कर देता है। आप भी दिन में 4-5 बार चाय या कॉफी पीते हैं, तो अब रुक जाएं। अगर जरूरत से ज्यादा कैफीन का सेवन करते हैं, तो यह आपकी गट लाइनिंग को प्रभावित कर सकता है। अपने कैफीन के सेवन को दिन में 1-2 बार ही रखें।

अगर आप भी फर्टिलिटी को बूस्ट करना चाह रही हैं, तो इन चीजों का ध्यान रखें। अपने आहार को पोषणयुक्त बनाकर अपनी हेल्थ को दुरुस्त बनाएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP