वजन घटाने के लिए इन 3 तरीकों से करें अजवाइन का इस्तेमाल

वजन कम करने में अजवाइन आपकी मदद कर सकती है। इसे एक्सपर्ट के बताए तरीकों से इस्तेमाल करें। साथ ही, सही डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज भी जरूरी है।

how to use ajwain water for weight loss

वजन कम करने के लिए किचन में रखे कई मसाले कारगर हैं। अजवाइन, जीरा और मेथी जैसे कई मसाले हैं, जो वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। वेट लॉस के लिए आप इन्हें कई तरीकों से इन मसालों को डाइट में शामिल कर सकती हैं। अजवाइन गुणों की खान है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इससे न केवल डाइजेशन सुधरता है, बल्कि, वजन भी कम होता है। आयुर्वेद में भी इसे फायदेमंद माना गया है। इससे पेट की जिद्दी चर्बी भी कम होती है। अजवाइन को आप एक्सपर्ट के बताए तरीकों से डाइट में शामिल करें। लेकिन, साथ ही सही डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाएं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट है।

वजन कम करने के लिए इन तरीकों से करें अजवाइन का सेवन (How to drink ajwain water for weight loss)

ajwain for weight loss

  • वजन कम करने में अजवाइन का पानी मदद करता है। आप एक चम्मच अजवाइन और 4-5 तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पिएं।
  • इसे 1 गिलास पानी में डालकर उबालें और छानकर गुनगुना पिएं।
  • अजवाइन में थाइमोल होता है। इससे डाइजेशन सुधरता है, वजन कम होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
  • इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। इससे पेट आसानी से साफ होता है, गैस और ब्लोटिंग नहीं होती है।
  • तुलसी की पत्तियां और इसके बीज भी मोटापा कम करने में मदद करते हैं।
  • वजन कम करने के लिए आप अजवाइन और नींबू पानी का सेवन कर सकती हैं।
  • 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन को भिगो दें और उसे सुबह छान लें।
  • इसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं।
  • नींबू भी शरीर को डिटॉक्स करने और वजन कम करने में मदद करता है।
  • इस ड्रिंक को आपको सुबह खाली पेट पीना है।ajwain leaves tea
  • आप वजन कम करने के लिए अजवाइन की चाय भी पी सकती हैं।
  • एक चम्मच अजवाइन को पानी में डालकर उबालें।
  • अब इसे छान लें और ठंडा होने दें।
  • जब यह रूम टेम्परेचर पर आ जाए, तो इसमें शहद मिलाकर पी लें।
  • इससे भी वजन कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए इन तरीकों से पिएं जीरे का पानी

वजन कम करने के लिए आप इन तरीकों से जीरे का पानी पी सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- रोज खाली पेट पिएं इन दो पत्तियों का पानी, तेजी से कम होगा वजन

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP