herzindagi
how to make weight loss coffee

तेजी से घटेगा वजन, इस तरह बनाएं कॉफी

वजन घटाते वक्त आपको बैलेंस डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। अगर इस दौरान आप कॉफी पी रही हैं, तो इसे बनाते वक्त एक्सपर्ट के बताए टिप्स को फॉलो करें। कॉफी में कुछ खास चीजें मिलाकर बनाएं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-21, 10:22 IST

वेट लॉस के लिए आजकल कई फैंसी डाइट चलन में हैं। आप कोई डाइट फॉलो करें, लेकिन सबसे जरूरी बैलेंस मील लेना है। साथ ही, खान-पान के समय पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, एक्सरसाइज, वेट लॉस के लिए बहुत जरूरी है। अक्सर लोग सवाल करते हैं कि क्या वेट लॉस में चाय-कॉफी पी सकते हैं या नहीं, तो आपको बता दें कि इसके लिए इन्हें बनाने का सही तरीका, सही मात्रा और पीने के सही समय का ख्याल रखा जाना चाहिए।

अगर आप दिन में 3-4 कप दूध वाली कॉफी या चाय पिएंगे, इसके साथ अनहेल्दी स्नैक्स खाएंगे तो आपका वजन जरूर बढ़ेगा। वहीं, अगर आप एक्सपर्ट के बताए इस तरीके से कॉफी बनाएंगी तो आपका वजन तेजी से घट सकता है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका रोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका, सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन हैं।

वजन घटाने के लिए कैसे बनाएं कॉफी?

can we drink coffee in weight loss

एक्सपर्ट की मानें तो वेट लॉस के लिए आपको नींबू, कॉफी पाउटर और गरम पानी को मिलाकर कॉफी बनाना चाहिए। इसे आप शाम के वक्त पी सकती हैं, सुबह पी सकती हैं या फिर मिड मील में भी ले सकती हैं। इसे ब्रेकफास्ट से 30 मिनट पहले या फिर पोस्ट लंच लें। सोने से कुछ देर पहले इसे न पिएं वरना नींद आने में मुश्किल हो सकती है। इसे बनाने के तरीका भी आसान है और इसके कई फायदे हैं।

वेट लॉस के लिए लेमन कॉफी

  • नींबू में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी और कैल्शियम पाया जाता है।
  • इम्यूनिटी को बूस्ट करने और टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में यह सहायता करता है।
  • नींबू वजन घटाने में भी मदद कर सकता है।
  • कॉफी पाउडर से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
  • भूख लगने का एहसास कम होता है, जिससे आप अनहेल्दी खाने से बचते हैं।
  • वेट को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
  • वहीं, नींबू और कॉफी को साथ मिलाने से मेटाबॉलिज्म और स्टैमिना दोनों में सुधार होता है।
  • शरीर में वॉटर रिटेंशन को कम करने में भी मदद करती है।
  • इससे कैलोरी बर्न होती हैं और पूरे दिन काम करने के लिए आप में ऊर्जा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- मोटापे से छुटकारा दिलाते हैं ये 4 टिप्‍स, 1 महीने में दिखेगा बदलाव

लेमन कॉफी रेसिपी

can we add lemon to coffee

सामग्री

  • नींबू- आधा
  • कॉफी पाउडर- 1 टेबस्पून लगभग
  • गर्म पानी- 1 कप

विधि

  • नींबू के रस को एक कप में निचोड़ें।
  • इसमें कॉफी पाउडर डालें।
  • अब इसमें गर्म पानी मिलाकर अच्छे से चलाएं।
  • आपकी वेट लॉस कॉफी तैयार है।

यह भी पढ़ें- ब्लैक कॉफी से फैट बर्न करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या वेट लॉस में कॉफी पी सकते हैं?
हां, वेट लॉस में कॉफी पी जा सकती हैं लेकिन इसे बनाने के तरीके और इसकी मात्रा का ध्यान रखें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।