PMS में होती है ब्लोटिंग? ऐसे पाएं राहत

क्या पीरियड से पहले आपको भी ब्लोटिंग हो जाती है, इसे हम पीएमएस के लक्षणों के रूप में जानते हैं, यह स्थिति बेहद असहज होती है। आप इसमें राहत पाने के लिए विटामिन बी6 का सेवन क सकते हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-12-17, 16:30 IST
image

महिलाओं को हर महीने पीरियड होता है। इससे पहले अमूमन हर महिला को पीएमएस से गुजरना पड़ता है, यह एक बेहद सामान्य स्थिति है,जिसमें शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं,इन्हीं में से एक है ब्लोटिंग। ऐसा लगता है पेट में किसी ने हवा भर दिया है, इससे काफी ज्यादा असहजता महसूस होती है। अगर आपको भी पीरियड से पहले ऐसा अनुभव होता है तो चिंता की बात नहीं है क्योंकि हम आपको एक प्राकृतिक उपाय बता रहे हैं जिससे आप इस स्थिति को नियंत्रित कर सकती हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

PMS में ब्लोटिंग क्यों होती है ?

bloating

दरअसल पीरियड से पहले महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में काफी उतार चढ़ाव होता है,जिससे ब्लोटिंग होती है। शरीर में वाटर रिटेंशन हो जाता है। इससे निपटने के लिए एक्सपर्ट विटामिन बी6 का सेवन करने की सलाह देती हैं। एक्सपर्ट बताती है कि विटामिन बी 6 ड्यूरेटिक होता है यानी इसका सेवन करने से आपको यूरिन होता है, जो शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करता है इससे ब्लोटिंग में राहत मिलता है। वहीं विटामिन बी6 महिलाओं के एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है।

विटामिन बी6 के लिए क्या खाएं?

bloaing in periods

  • चना( chickpeas)
  • केला
  • एवोकाडो
  • गाजर
  • पालक

यह भी पढ़ें-ठंड में शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं ये फल

पीएमएस के दौरान क्या करें क्या न करें?

  • चिप्स नमकीन खाने से बचें
  • सोडियम का सेवन कम करें
  • हर्बल चाय पिएं।
  • हाइड्रेशन का ध्यान रखें


यह भी पढ़ें-नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 4 मसाले, इस तरह करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP