Stomach Pain: खाने के बाद कुछ लोगों के पेट में अक्सर गैस बनती है। कई बार इसकी वजह गलत खान-पान या फिर ओवरईटिंग होती है। खाने के बाद बैठे रहना, डाइजेशन का कमजोर होना और फैटी लिवर भी इसका कारण है। पेट में गैस, ब्लोटिंग, अपच और पेट दर्द को दूर करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। खासकर, हमारे किचेन में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर सकती हैं। आज 'दिल से इंडियन' में हम आपको एक ऐसी ही घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। इस नु्स्खे के बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से भी बात की और उन्होंने भी इसे सटीक माना।
पेट की गैस दूर करने के लिए खाएं अजवाइन, हींग और काला नमक (How to use ajwain for gas relief)
- हींग और अजवाइन दोनों ही हाजमा दुरुस्त करती हैं और पेट की गैस को दूर करने में कारगर हैं।
- हींग में एंटी-गैस एजेंट पाए जाते हैं। ये गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इससे पेट फूलने की शिकायत भी दूर होती है।
- यह एक नेचुरल कार्मिनेटिव है। पाचन से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करने में हींग फायदेमंद है।
- अजवाइन में थाइमॉल पाया जाता है। इसमें कार्मिनेटिव और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण पाए जाते हैं।
- इससे गैस, एसिडिटी, जलन और पेट की परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
- अजवाइन, गैस्ट्रिक रस का उत्पादन बढ़ाने में मदद कर, डाइजेशन को सुधारती है।
- काला नमक, एसिडिटी को दूर करता है और डाइजेस्टिव जूस के सीक्रेशन को बढ़ाने में मदद करता है।
कैसे खाएं अजवाइन और हींग? (How to use ajwain for stomach gas)
- 1 चम्मच अजवाइन और 2 चुटकी हींग लें।
- इसे तवे पर हल्का सा भून लें।
- अब इसमें काला नमक मिला लें।
- इसे लगभग आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ खाएं।
- आपको ऐसा खाने के कुछ देर बाद या फिर जब पेट में गैस महसूस हो, तब करना है।
- कुछ ही दिनों में राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Dil Se Indian: सिरदर्द से मिलेगी राहत, झटपट बनाएं यह चाय
गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द को दूर कर, यह नुस्खा हाजमे को दुरुस्त करता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- Stress: जिंदगी में बढ़ गया है तनाव? दादी मां के इस 'दिल से इंडियन' नुस्खे की लें मदद
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों