पीरियड्स के दौरान दर्द होना बेहद आम बात है। लेकिन अक्सर यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि उठना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई महिलाएं दर्द से राहत पाने के लिए
दवाईयों का सेवन करती हैं। जिससे दर्द में तो आराम मिल जाता है, लेकिन इससे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। प्रकृति ने हमें कई ऐसी चीजें दी हैं,दो हर मर्ज की दवा है। ऐसे में अगर आपको पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है तो आपको हर्ब्स का सेवन करना चाहिए।
इस विषय पर हमने अनुपमा गिरोत्रा से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट हैं। उन्होनें हमें बताया कि आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव लाकर इस समस्या को कम कर सकती हैं। चलिए उन्हीं से जानते हैं कि पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए कौन-से हर्ब्स होंगे फायदेमंद।
जिस तरह दालचीनी के पाउडर का इस्तेमाल खाने के स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। उसी तरह पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन पाया जाता है। यह सभी तत्व शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
अगर आपको पीरियड्स के दौरान बेहद दर्द होता है तो आप इसका इस्तेमाल कॉफी में कर सकती हैं। फिर इसे पी लें। कॉफी में चुटकी भर दालचीनी का उपयोग करें। इसके अलावा आप दलिया में भी इसे डालकर खा सकती हैं।
अदरक के फायदे तो आपने जरूर सुने होंगे। इसका इस्तेमाल चाय से लेकर खाने तक में किया जाता है। पीरियड्स के दौरान दर्द कम हो इसके लिए इसका सेवन कई रूपों में कर सकते हैं। आप अदरक से बनी चाय पी सकती हैं। लेकिन दूध वाली नहीं।
एक बर्तन में 1 कप पानी को उबाल लें, फिर इसमें अदरक की जड़ डालकर 10 मिनट के लिए पकाएं। फिर इसमें कटा हुआ नींबू डालकर दोबारा 5 मिनट के लिए पकाएं। स्वाद और इसके असर को दोगुना करने के लिए इसमें शहद डालें। आप इस चाय को रोजाना पी सकती हैं। यकीन मानिए इससे दर्द कम होगा।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: पीरियड्स में हेल्दी रहने के लिए इन फूड्स का करें सेवन
मेथी के दाने स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसका उपयोग बालों में भी किया जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। बस इसके लिए एक चम्मच मेथी को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन अगर आप कर पाएं तो इसके बीज के साथ पानी पिएं। अगर आपको इसका स्वाद अजीब लगे तो इसमें चुटकी भर नमक डालें। (लेट पीरियड्स के लिए हर्बल ड्रिंक)
इसे भी पढ़ें:पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है नुकसान
अजवायन का पानी पीने से पीरियड्स के दर्द में बेहद राहत मिलती है। आप चाहें तो अजवायन की चाय बनाकर पी सकती हैं। इसके लिए 2 कप पानी में 2 चुटकी अजवायन को डालकर आधा उबाल लें। अब इसमें शहद डालकर छान लें। फिर दिन में कम से कम तीन बार जरूर पिएं। इसे पीते ही दर्द कम होने लगेगा। (PCOS में न खाएं ये चीजें)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।