herzindagi
image

सर्दियों में खाएं यह हरी चटनी, मिलेंगे जबरदस्त लाभ

क्या आप भी मूली के पत्तों को बेकार समझ कर फेक देते हैं। अब, इसकी चटनी बनाकर खाएं फिर देखें इसके फायदें।
Editorial
Updated:- 2024-12-12, 22:16 IST

सर्दियों में हम सभी मूली का सेवन करते हैं, लेकिन अक्सर मूली के पत्ते को अनदेखा कर देते हैं। इसे बेकार समझकर कचरे में डाल देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि अगर आप इन पत्तियों की चटनी बनाकर खाते हैं तो इससे आपकी कई परेशानी दूर हो सकती है। चलिए जानते हैं मूली के पत्ते की चटनी खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं और इसे बनाने का तरीका क्या है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

मूली के पत्ते की चटनी खाने के फायदे

radish leaves for anemia

सबसे पहले तो मूली के पत्ते की चटनी खाने से पाचन तंत्र में काफी सुधार होता है। इन पत्तों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद है। सर्दियों में अक्सर लोग कब्ज और पाचन संबंधित समस्याओं से परेशान रहते हैं, ऐसे में इस चटनी का सेवन करने से इन समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।

मूली के पत्तों में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। बता दें कि सर्दियों में संक्रमण, सर्दी जुकाम का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में मूली के पत्ते की चटनी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

इस चटनी का सेवन करने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है, क्योंकि इनमें आयरन सहित और भी कई तरह के खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा मूली के पत्तों की चटनी खाने से वजन कम करने में आसानी होती है, क्योंकि इसमें फाइबर की मौजूदगी होती है जो पेट को भरने का एहसास दिलाता है

how-to-use-mooli-ke-patte-1730193171283

यह भी पढ़ें-क्‍या आप अनहेल्दी चीजें खाते हैं? फिट रहने के लिए इन 5 फूड्स से करें रिप्‍लेस

इसमें विटामिन ए भी होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है। अगर आप मूली के पत्तों की चटनी खाते हैं, तो इससे आंखों को फायदा होता है। इसमें पोटैशियम भी होता है। इस वजह से यह ब्लड प्रेशर में भी फायदेमंद है। इससे दिल की सेहत को भी बनाए रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें-सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है सब्जियों का अचार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।