अचार हम भारतीयों के थाली का अहम हिस्सा होता है। अचार का एक छोटा टुकड़ा जो स्वाद जोड़ता है उसका कोई तोड़ ही नहीं है। हमारे यहां कई तरह के अचार बनते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा मशहूर है आम का अचार, लेकिन सर्दियों के मौसम में लोग मूली गाजर, फूलगोभी वगैरह का भी अचार डालते हैं। सीधे शब्दों में कहा जाए तो सब्जियों से भी अचार बनाया जाता है। लोग इसे खूब शौक से खाते हैं, आज हम आपको इस आर्टिकल में सब्जियों से तैयार होने वाले अचार के फायदे बताएंगे। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझी की है।
सब्जियों का अचार खाने से पाचन में सुधार होता है, आंतों की सेहत सुरधरती है। अचार प्रोबायोटिक से भरपूर होता है जिससे खाना बेहतर तरीके से पचता है। गैस और सूजन जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
सब्जियों का अचार फाइबर का बढ़िया स्रोत होता है। फाइबर का सेवन करने से कई सारी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। जैसे मोटापा, डायबिटीज। इसके अलावा यह अचार शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने का भी काम करता है, नियमित मल त्याग में भी सहायता करता है।
सब्जियों के अचार में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है। यह कोशिका क्षति को रोकते हैं। शरीर में सूजन को काम करते हैं और रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।
अचार में इस्तेमाल किए गए मसाले जैसी मेथी, सौंफ सीरम कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखते हैं। इससे दिल की सेहत बरकरार रहती है।
यह भी पढ़ें-वजन कम करने के साथ सेहत को भी दुरुस्त कर सकता है यह सूप, सर्दियों में बनाएं डाइट का हिस्सा
सब्जियों का अचार खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट बढ़ता है क्योंकि यह अचार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो शरीर में मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं। बता दें कि मुक्त कण कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं जिससे कई प्रकार की बीमारियां पैदा होती हैं।
यह भी पढ़ें-गाजर के साथ खाएं यह चीज, आंखों को मिलेगा फायदा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।