आसपास ऐसे कई फल हैं जिनका जूस सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं समझा जाता है। जैसे-सेब का जूस, अंगूर का जूस, अनार का जूस आदि हजारों ऐसे फ्रूट्स हैं, जिन्हें किसी भी उम्र के लोगों के लिए बेस्ट माना जाता है। इन्हीं फ्रूट्स में शामिल है आलू बुखारा। साधारण दिखाई देने वाला यह फल और इसका जूस कई बेहतरीन फायदों में भी आपकी मदद कर सकता है।
आलू बुखारे का जूस कब्ज की समस्या को दूर करने से लेकर आंखों की परेशानियों को भी दूर करने में मदद कर सकता है। अगर आप इस जूस के फायदों के बारे में नहीं जानती हैं तो इस लेख में इसके हेल्थ बेनिफिट्स जानने के बाद आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं-
आजकल लगभग हर दस महिलाओं में से एक से दो महिलाएं कब्ज की समस्या से ज़रूर परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहती हैं, तो आलू बुखारे का जूस आपकी मदद कर सकता है। इस जूस में मौजूद फाइबर और फ्रुक्टोज गुण कब्ज की परेशानी में राहत दिलाने का काम कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस जूस के सेवन से जल्दी भूख भी नहीं लगती है।
इसे भी पढ़ें:कितना जानते हैं आप विटामिन बी-7 फूड्स के इन फायदों के बारे में
कहा जाता है किआंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-ए की ज़रूरत होती है। ऐसे में इस जूस को विटामिन-ए के रूप में एक बेस्ट आहार माना जाता है। जूस पीने से बढ़ती उम्र में कमज़ोर होने वाली आंखों की परेशानी को आप आसानी से दूर कर सकती हैं। इसके अलावा इसके सेवन से शरीर का रोग प्रतिरक्षा तंत्र भी बेहतर हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन लोगों में विटामिन-ए की कमी होती है, उन्हें रतौंधी और शुष्क आंखों आदि की समस्या हो सकती है।
अन्य मौसम के मुकाबले गर्मी या फिर बरसात के दिनों में स्किन संबंधी परेशानियां कुछ अधिक देखी जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी खुजली, दाग धब्बों और मुंहासों से परेशान रहती हैं, तो आलू बुखारे का जूस आपकी मदद कर सकता है। इस जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण फ्री रेडिकल्स से होने वाली परेशानियों को भी दूर रखने में मदद कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट के गुण सूजन की दिक्कतों में भी हेल्प कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:कच्चा दूध पीने के एक नहीं बल्कि अनगिनत हैं फायदे, आप भी जानें
गलत खानपान की वजह से कब्ज की समस्या के अलावा पाचन की समस्या भी बहुत बार होती है। ऐसे में आलू बुखारा का जूस इस परेशानी को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद फाइबर के गुण पाचन क्रिया को ठीक करने में हेल्प कर सकते हैं। इसके अलावा फाइबर के ये गुण वजन को भी कम सकने में मदद कर सकता है। लगभग 6 आलू बुखारे फल में 3 से 4 ग्राम फाइबर हो सकता है।
नोट: हालांकि, अगर आप पहले से ही किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसके सेवन से पहले आपको डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@suttertsok)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।