समय-समय पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जैसे-विटामिन-ई, विटामिन-सी आदि की ज़रूरत होती है ठीक उसी तरह शरीर को नियामत समय पर विटामिन-बी7 की भी ज़रूरत होती है। विटामिन-बी7 युक्त फूड्स के सेवन से एक नहीं बल्कि कई बीमारियां अपने आप शरीर से दूर रहती हैं। ये फूड्स पाचन तंत्र से लेकर त्वचा और बालों को भी हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आप विटामिन-बी7 फूड्स के फायदों के बारे में नहीं जानती हैं, तो इस आर्टिकल में इन फूड्स के कुछ शानदार फायदों को जानने के बाद आप भी अपनी डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं, तो आइये जानते हैं-
अन्य मौसम के मुकाबले गर्मी और बरसात के दिनों में स्किन संबंधी परेशानियां कुछ अधिक ही देखी जाती हैं। ये परेशानियां महिलाओं में कुछ अधिक ही होती हैं। कभी स्किन पर दाग निकला, खुजली होना, तो कभी सूर्य की हानिकारक किरणों की वजह से स्किन कोनुकसान पहुंचा आदि की समस्या होती रहती है। ऐसे में विटामिन-बी7 रहित फूड्स आपकी इन परेशानियों का निवारण कर सकते हैं। इसके अलावा त्वचा की कोमलता बरकरार रखने में भी ये फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं नींबू के फल के साथ उसकी पत्तियां भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद
महिलाओं को अपने नाख़ून से बहुत प्यार होता है। वो हर दिन किसी न किसी रंग या फिर डिजाइन से अपने नाखूनों को ज़रूर संवारती हैं। ऐसे में अगर आपको भी अपने नाखूनों से प्यार है, तो विटामिन-बी7 युक्त फूड्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ये फूड्स नाखूनों को हेल्दी और मजबूत रखने में अच्छे से हेल्प कर सकते हैं। विटामिन-बी7 युक्त फूड्स में बायोटिन नामक तत्व मौजूद होता है जो नाखूनों को हेल्दी रख सकता है।
बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से आजकल हर दस महिलाओं में से एक से दो महिलाएं पाचन की शिकायत ज़रूर करती हैं। कभी गैस, जलन या फिर कभी पेट में सूजन की शिकायत ज़रूर करती हैं। ऐसे में इस सभी समस्याओं को दूर करने में विटामिन-बी7 युक्त फूड्स आपकी मदद सकते हैं। इसके सेवन से पेट भी साफ हो सकता है और जल्दी भूख भी नहीं लग सकती है। इसके अलावा विटामिन-बी7 फूड्स बालों को भी स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:कच्चा दूध पीने के एक नहीं बल्कि अनगिनत हैं फायदे, आप भी जानें
अगर बात करें विटामिन-बी7 युक्त खाद्य पदार्थों के नामों के बारे में तो लिस्ट बहुत लंबी हो सकती हैं। लेकिन, हम आपको उन्हीं फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आसानी से बाज़ार में मील जाते हैं। नट्स, पालक, केला, चॉकलेट, सेब, ब्रोकोली अदि हजारों खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें आप भोजन में शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा आप कुछ नॉन वेज को भी शामिल कर सकती हैं।
नोट: ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। विटामिन-बी7 फूड्स का सेवन करने से पहले आप डॉक्टर से भी सलाह ले सहती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstok)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।