herzindagi
lemon leaves health benefits

क्या आप जानते हैं नींबू के फल के साथ उसकी पत्तियां भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद

अगर आप नींबू का सेवन किसी भी रूप में करते हैं तो इसकी पत्तियों के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जरूर जानें। 
Editorial
Updated:- 2021-07-02, 09:52 IST

नींबू का इस्तेमाल आप सभी ने कभी न कभी जरूर किया होगा। नींबू विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ स्वाद में भी लाजवाब होता है। नींबू की शर्बत हो या शिकंजी, शरीर को स्फूर्ति देने के साथ ठंडक प्रदान करने के लिए पीना लाभकारी होता है। यही नहीं खाने में सलाद का स्वाद भी नींबू से बढ़ जाता है और इसके रस का त्वचा और बालों में इस्तेमाल करना सौंदर्य में चार चांद लगाता है।

यही नहीं नींबू के छिलके और बीज के भी अपने अलग फायदे हैं जिस वजह से नींबू को एक सुपर फ़ूड कहा जा सकता है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि इसकी पत्तियां भी सेहत और त्वचा के लिए लाभकारी हो सकती हैं। जी हां, नींबू का फल ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियों के भी बहुत से हेल्थ बेनिफिट्स हैं। आइए पीलीभीत के सलोनी हॉस्पिटल के जाने माने डॉक्टर डॉक्टर वी. के.श्रीवास्तव (एम डी ,आयुर्वेद, पी.एच. डी.) से जानें इन पत्तियों के फायदों के बारे में।

सिर दर्द से छुटकारा

headache relief from lemon leaf

सिर दर्द एक आम समस्या है। कभी स्ट्रेस, तो कभी नींद का पूरा न होना या फिर किसी अन्य बीमारी जैसे माइग्रेन की वजह से सिर दर्द की समस्या होती है। नींबू की पत्तियां इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करती हैं। इसके इस्तेमाल के लिए नींबू के पत्तों का रस निकालकर इसकी महक को सूंघे, जल्दी ही सिर दर्द से आराम मिल जाएगा। ऐसा करने सेमाइग्रेन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा इन पत्तियों को पानी में उबालकर उसका पानी पीने से भी सिर दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें:क्या आप जानती हैं सौंफ की पत्तियों के सेहत से जुड़े ये फायदे, जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा

घबराहट और चिंता से छुटकारा

lemon leaves anxity

नींबू के पत्तों में कई पोषक तत्वों के साथ एंटीस्पास्मोडिक गुण भी शामिल होते हैं। इस प्रकार यह अनिद्रा, घबराहट और तेजधड़कन जैसे विकारों के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए 10 -12 नींबू के पत्तों को पानी में उबालें और इसे छानकर चाय की तरह सेवन करें। रात के खाने के एक घंटे बाद इस चाय का सेवन करने से अनिद्रा और घबराहट से छुटकारा मिलता है।

पेट के कीड़े ठीक करे

stomach wirm lemon leaf

पेट में कीड़े होना पेट की बड़ी समस्याओं में से है। ये कीड़े पेट की कई समस्याओं को जन्म देते हैं और पाचन को भी प्रभावित करने के साथ पेट दर्द की समस्या को जन्म देते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के पत्तों को पीसकर इसका जूस निकालें। इस जूस में थोड़ा सा शहद मिलाकर सोने से पहले पिएं। यह पेट के कीड़े मारने के लिए सहायक है।

त्वचा के विकारों से छुटकारा

healthy skin lemon leaf

नींबू के पत्तों के पत्तों में विटामिन -सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसकी पत्तियों के अर्क का उपयोग पर्यावरण के कारण त्वचा पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव और कई विकारों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। त्वचा की कई समस्याओं जैसे रिंकल्स, पिंपल्स या किसी कीड़े के काटने से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इन पत्तियों के रस का इस्तेमाल त्वचा पर सीधे ही करने से ये सभी त्वचा समस्याएं ठीक हो जाती हैं। इस प्रकार विभिन्न सौंदर्य उत्पादों में नींबू की पत्तियों के अर्क को इस्तेमाल किया जाता है, जिससे त्वचा पर सूदिंग असर हो। इसकी पत्तियों के रस का इस्तेमाल मुंहासों,एक्ने या दानों पर करने से दानों के साथ इसके निशान भी ठीक हो जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: कद्दू की सब्जी ही नहीं इसके फूल भी हैं सेहत के लिए रामबाण, जानें कैसे

वजन नियंत्रण में सहायक

weight loss lemon leaf

विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर नींबू की पत्तियों के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर शहद के साथ सेवन करने से बढ़ते वजन से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा से पाचन को सुधारकर पेट के मोटापे को भी कम करने में मदद करता है। वजन कम करने के लिए नींबू की 8 -10 पत्तियों के रस को एक गिलास पानी में मिलाएं और इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर रोज़ सुबह खली पेट इसका सेवन करें।

इन सभी पोषण गुणों से भरपूर नींबू की पत्तियों का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकती हैं। लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।