साग कई प्रकार के होते हैं,जिनमें से एक है सर्दियों में मिलने वाला बथुआ का साग,यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे आमतौर पर सब्जी के रूप में खाया जाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि अगर आप बथुआ साग का पानी पिएं तो आपकी सेहत को कितना लाभ होगा?आइए समझते हैं बथुआ साग का पानी पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की।Rakshita Mehra,Clinical Nutritionist,Cloudnine Group of Hospital, Noida ने जानकारी साझा की है।
बथुआ का पानी पीने के फायदे (Health Benefits of Bathua Leaves Water)
- बथुआ का पानी पीने से सर्दियों में आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। इसमें विटामिन ए, सी, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
- इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है, ऐसे में अगर आपको खून की कमी है तो आप इसका पानी पी सकते हैं, इससे एनीमिया में फायदा हो सकता है। खून की गुणवत्ता में सुधार होता है।
- इसमें एंटी इंफ्लेंमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।
- बथुए का पानी पीने से एसिडिटी कब्ज की समस्या में भी फायदा मिलता है इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है।
बथुआ का पानी कैसे तैयार करें?
- इसे बनाना बहुत ही आसान है, इसके लिए आप बथुआ को 3 से 4 पानी साफ से धो लें।
- अब एक बर्तन में पानी डाल कर बथुआ को उबाल लें
- तैयार है बथुआ का पानी
- आप इसे गर्म या ठंडा करके पी सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों