सर्दियों में कई तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है। इस मौसम में सेहतमंद रहना है तो इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। अगर आप भी ठंड में इम्यूनिटी मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप आंवला और कच्ची हल्दी से बनी कंजी का सेवन कर सकते हैं। इससे न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट होती है बल्कि शरीर को और भी कई तरह के फायदे होते हैं। चलिए जान लेते हैं इस बारे में। हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने इस बारे में जानकारी साझा की है।
यह भी पढ़ें-कैलोरी गिनने का छोड़ें झंझट, इन ट्रिक्स की मदद से करें मैनेज
यह कंजी विटामिन सी से भरपूर होती है जो की इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बना सकती है। आंवला में विटामिन सी पाया जाता है। वहीं कच्ची हल्दी में करक्यूमिन होता है जो की एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं।
कंजी अपने प्रोबायोटिक गुणों के लिए भी जानी जाती है। यह आंतों को फायदा पहुंचती है। पाचन क्रिया को सुधरती है। इसके अलावा कंजी शरीर से विषैला पदार्थ को बाहर निकलने में मदद करती है। इससे लिवर डिटॉक्सिफाई होता है। त्वचा भी चमकदार बनती है। कंजी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह एक्स्ट्रा कैलोरी को कम करने में मददगार है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।