herzindagi
healthy laddu for weakness

सर्दियों में रोज खाएं ये 2 लड्डू, दूर होगी कमजोरी और शरीर रहेगा सेहतमंद

सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए आप एक्सपर्ट के बताए इन 2 लड्डुओं को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे न केवल इम्यूनिटी मजबूत होगी, बल्कि सेहत भी दुरुस्त रहेगी। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-29, 11:34 IST

सेहतमंद रहने का राज सही डाइट और लाइफस्टाइल भी छिपा है। अगर आप सही डाइट लेंगी, हेल्दी रूटीन को फॉलो करेंगी तो बीमारियां आपके दूर रहेंगी। खासकर, मौसम बदलने पर सेहत का ख्याल रखना और जरूरी हो जाता है। सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। शरीर में कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी होने से अक्सर थकान और कमजोरी बनी रहती है। इम्यूनिटी कमजोर होने पर ऐसा जल्दी होता है। सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए आप एक्सपर्ट के बताए इन 2 लड्डुओं को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे न केवल इम्यूनिटी मजबूत होगी, बल्कि सेहत भी दुरुस्त रहेगी। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

सर्दियों में जरूर खाएं गोंद के लड्डू (How can I boost my immune system during a cold)

gond laddu for wintrs

  • गोंद के लड्डू कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • सर्दियों में इन लड्डुओं को खाने से शरीर को ताकत मिलती है, साथ ही जोड़ों और हड्डियों का दर्द दूर होता है।
  • गोंद के लड्डू से शरीर को गर्मी मिलती है। खासकर दिसंबर से लेकर फरवरी के बीच आपको इन लड्डुओं को जरूर खाना चाहिए।
  • इसे एक बार बनाकर आप तीन महीने तक आराम से स्टोर कर के रख सकते हैं।
  • इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
  • ये फाइबर से भरपूर होते हैं और कब्ज को दूर करते हैं।
  • ये लड्डू  प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं और आर्थराइटिस में फायदा पहुंचाते हैं।
  • आप सुबह खाली पेट एक गोंद का लड्डू दूध के साथ खा सकती हैं।

सर्दियों के लिए फायदेमंद हैं तिल के लड्डू (What foods fight fatigue)

healhy laddu for winters

  • सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए तिल के लड्डू फायदेमंद होते हैं।
  • तिल और गुड़ से बनने वाले लड्डुओं में  हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।
  • ये कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करते हैं, कब्ज को दूर करते हैं और वेट लॉस में मदद करते हैं।
  • डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी ये लड्डू कारगर हैं।
  • इन लड्डुओं में विटामिन बी, ई, जिंक, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। इन्हें खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  • दिन में 1-2 लड्डू खाना फायदेमंद रहेगा।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में जरूर खाएं यह सुनहरा लड्डू, रहेंगे चुस्त और दुरुस्त

यह भी पढ़ें-  Belly Fat: रोज सुबह खाएं यह 1 लड्डू , वजन कम होने के साथ मिलेंगे कई फायदे

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।