Belly Fat: वजन घटाने के लिए डाइट में सही बदलाव सबसे जरूरी है। अनहेल्दी चीजों से दूर रहकर और हेल्दी चीजों को सही वक्त पर डाइट में शामिल कर, आप आसानी से वजन कम कर सकती हैं। जिन चीजों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, उन्हें खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और अनहेल्दी क्रेविंग्स नहीं होती है। इससे वेट लॉस भी जल्दी होता है। वेट लॉस के लिए शरीर तक जरूरी न्यूट्रिएंट्स का पहुंचना और क्रेविंग्स पर कंट्रो बहुत जरूरी है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वजन कम करने के लिए आपको भूखा रहना है।
यहां हम आपको एक ऐसे लड्डू के बारे में बता रहे हैं, जिसे अगर आप रोज सुबह नाश्ते में खाएंगी तो आपका पेट भी भरा रहेगा, शरीर में कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी दूर होगी और वजन भी आसानी से कम होगा। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
वेट लॉस के लिए रागी के लड्डू के फायदे (Can We reduce Weight by eating Ragi)
- रागी का आटा वजन कम करने के लिए अच्छा होता है।
- इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है।
- यह ग्लूटेन फ्री होता है और इसे पचाना भी आसान होता है।
- शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर ये लड्डू फायदेमंद होते हैं।
- मेनोपॉज, हार्मोनल बैलेंस और पीएमएस के लक्षणों को कम करने के लिए ये लड्डू जरूर खाएं।
- बदलते मौसम में बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं, ऐसे में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए ये फायदेमंद है।
- इनमें काजू, बादाम और अखरोट का इस्तेमाल होता है। हेल्दी फैट्स से भरपूर ये ड्राई फ्रूट्स, शरीर को एनर्जी देते हैं और पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है।
- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी और थकान महसूस होती है, उन्हें दिन में 1-2 लड्डू खाना चाहिए।
- ये लड्डू खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होती है।
यह भी पढ़ें-Weight Loss: 30 की उम्र के बाद वजन घटाना नहीं होगा मुश्किल, फॉलो करें ये टिप्स
हेल्दी रहने के लिए रागी के लड्डू (Can I eat Ragi daily for Weight Loss)
सामग्री
- रागी का आटा- 1 कटोरा
- नट्स और सीड्स( काजू, बादाम, अखरोट)- मुट्ठी भर
- गुड़ पाउडर- आधा कटोरी
- देसी घी- 1 बड़ा चम्मच
विधि
- नट्स और सीड्स को ड्राई रोस्ट करें।
- इन्हें पीसकर अलग रख लें।
- पैन में देसी घी और रागी का आटा डालें।
- इसे अच्छे से भूनें।
- अब इसमें गुड़ पाउडर डालें।
- इसे ठंडा होने दें और इसके लड्डू तैयार करें।
- सुबह नाश्ते में 1-2 लड्डू खाएं।
- आप इसे दिन में किसी भी वक्त खा सकती हैं।
यह भी पढ़ें-वेट लॉस के लिए किस वक्त पीनी चाहिए ग्रीन टी, जानें एक्सपर्ट की सलाह
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों