How to lose weight in your 30s: आज के समय में मोटापे की समस्या काफी आम हो गई है। उम्र बढ़ने के साथ मोटापे की समस्या कई बार ज्यादा देखने को मिलती है। खासकर, महिलाओं के लिए कई बार 30 की उम्र पार करने के बाद वजन कम करना मुश्किल होता है। कई बार महिलाएं उम्र बढ़ने के साथ खुद पर ध्यान देना कम कर देती हैं, जिसके चलते वजन बढ़ जाता है और इसे कम करना भी मुश्किल होता है। अगर आप भी 30 की उम्र पार कर चुकी हैं और वजन का ज्यादा होना आपको परेशान कर रहा है, तो वेट लॉस के लिए एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स की मदद लें। यह जानकारी डॉक्टर नीता देशपांडे, चीफ मेडिकल ऑफिसर, एलेवेट नाउ (Elevate Now), दे रही हैं।
30 की उम्र के बाद या 30 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते महिलाओं को अपने वजन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ वजन बढ़ने के चांसेज भी अधिक हो सकते हैं। इस उम्र के आस-पास महिलाएं प्रेंग्नेंसी और पोस्ट प्रेग्नेंसी से गुजरती हैं, जिसके चलते वेट गेन हो सकता है। अगर आप 30 की उम्र को पार कर चुकी हैं या इसके आस-पास हैं और आपका वेट गेन हो रहा है या फिर वेट लॉस में मुश्किल आ रही है, तो सबसे पहले डॉक्टर से ये चेक करवाएं कि ऐसा किसी हेल्थ कंडीशन की वजह से तो नहीं है। इंसुलिन रेजिस्टेंस, पीसीओएस या फिर थायरॉइड की वजह से वजन अचानक बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए किस वक्त पीनी चाहिए ग्रीन टी, जानें एक्सपर्ट की सलाह
यह भी पढ़ें- 30+ होने पर बढ़ रहा है मोटापा तो एक्सपर्ट का बताया ये वेट लॉस ड्रिंक करेगा मदद
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।