पेट के इर्द-गिर्द जमी चर्बी को कम करना काफी मुश्किल होता है। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी बेली फैट टस से मस नहीं होता है। अक्सर लोगों को लगता है कि बेली फैट या मोटापा सिर्फ उन्हीं लोगों को होता है, जो बहुत अधिक खाते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है। मोटापे और थुलथुले पेट के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अक्सर यह भी देखा जाता है कि लोग कम खाते हैं, उनका वजन ज्यादा होता है। ऐसे में बेली फैट के लिए सिर्फ डाइट को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। पेट की चर्बी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आप थुलथुले पेट से परेशान हैं, तो आपको इन कारणों पर ध्यान देना चाहिए। शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस, स्ट्रेस, फिजिकल एक्टिविटी का कम होना और इंफ्लेमेशन समेत कई कारणों से बेली फैट बढ़ सकता है। इसे कम करने के लिए, खाली पेट एक्सपर्ट की बताई ड्रिंक को पिएं। इससे लटकती हुई तोंद अंदर हो सकती है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
थुलथुले पेट को अंदर कर सकती है ये 3 चीजें, पानी में मिलाकर पिएं
- हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है।
- हल्दी का पानी इंफ्लेमेशन को कम करने और शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए काफी फायदेमंद है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह फैट टिश्यूज को कम कर सकता है और एक फैट कटर के तौर पर काम करता है।
- अदरक में मौजूद थर्मोजेनिक गुण होते हैं। यह फैट बर्निंग में मदद करती है।
- अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह इंफ्लेमेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करती है।
- अदरक में जिंजरॉल होता है। यह भी डाइजेशन को सुधारने और बेली फैट को कम करने में मदद करता है।
- काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन, हल्दी के कर्क्युमिन के अब्जॉर्बशन को बढ़ाता है। इससे इंफ्लेमशन कम होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और फैट को बर्न करन में भी मदद करता है।
- नींबू में विटामिन-सी होता है। यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और बेली फैट कम करने में मदद ककता है।
यह भी पढ़ें-पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन
बेली फैट कम करने के लिए घर पर बनाएं यह देसी ड्रिंक
सामग्री
- कच्ची हल्दी- लगभग चौथाई इंच
- अदरक- आधा इंच
- काली मिर्च- चौथाई टीस्पून
विधि
- सभी चीजों को पानी में मिलाकर उबाल लें।
- अब इसे छान लें।
- इसमें नींबू का रस मिलाएं।
- इस ड्रिंक को खाली पेट पिएं।
- इससे बेली फैट कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें- मोटे पेट की वजह से होती है शर्मिंदगी? रोजाना खाली पेट पिएं इन 3 पत्तियों का पानी, तोंद हो सकती है अंदर
मोटे पेट को फ्लैट करने के लिए, खाली पेट यह ड्रिंक पिएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों