क्या आप वजन कम करना चाहती हैं?
क्या पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए आप कोई आसान तरीका ढूंढ रही हैं?
क्या फैट बर्न करने के लिए आप सप्लीमेंट्स का सहारा ले रही हैं?
अगर ऐसा है, तो आपको अपनी रसोई का रूख करना चाहिए। वजन कम करने के लिए, सही डाइट और लाइफस्टाइल जरूरी है। साथ ही, अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहती हैं, तो इसके लिए किचेन में रखे कई मसाले आपकी मदद कर सकते हैं। हमारे किचेन में मौजूद कई चीजें वेट लॉस में मदद करती हैं। हमारी रसोई में कई ऐसे मसाले मौजूद हैं, जो मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करके, वजन कम कर सकते हैं। इन मसालों के और भी कई फायदे हैं। डाइजेशन को सुधारने, वजन कम करने और इम्यूनिटी को मजबूत करने के अलावा, ये मसाले आपको सेहतमंद रख सकते हैं। यहां हम आपको 3 ऐसे मसालों के बारे में बता रहे हैं, जिनका पानी अगर आप खाने के बाद पिएंगी, तो इससे वजन आसानी से कम होगा। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
इलायची का पानी
- वजन कम करने में इलायची का पानी मदद कर सकता है। खाने के बाद 1-2 इलायची को पानी में उबालकर पिएं।
- खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाने वाली इलायची, वजन कम करने में मदद कर सकती है। इलायची में मेलाटोनिन होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इससे फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है और वजन आसानी से कम होता है।
- इलाचयी में फाइबर होता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है, आप ओवरईटिंग से बचती हैं और इससे वजन कम होता है।
सौंफ का पानी
- सौंफ का पानी, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इससे पाचन दुरुस्त होता है, मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
- सौंफ का पानी, इंसुलिन और कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में भी मदद कर सकता है।
- खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ के बीजों को पानी में उबालकर पिएं या 1 टीस्पून सौंफ के बीज चबाएं।
- यह मेटाबॉलिक रेट सुधारने के साथ, शरीर में जमा चर्बी को कम करने में भी मदद करती है। साथ ही, इससे बेली फैट भी कम होता है।
यह भी पढ़ें-Belly Fat: नाश्ते से पहले 1 हफ्ते तक पिएं यह ड्रिंक, पिघल सकती है पेट की जिद्दी चर्बी
अदरक का पानी
- अदरक का पानी, वजन कम करने, गैस और ब्लोटिंग को कम करने और डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है।
- खाने के बाद, आधा इंच अदरक के टुकड़े को पानी में उबालकर पिएं। इससे वजन आसानी से कम होगा।
- अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। यह शरीर में इंफ्लेमेशन भी कम होता है।
- आप अदरक के इस पानी में थोड़ी सी काली मिर्च भी मिला सकती हैं। इससे वजन जल्दी कम होगा।
यह भी पढ़ें- रोज खाली पेट पिएं इन दो पत्तियों का पानी, तेजी से कम होगा वजन
वजन कम करने में एक्सपर्ट की बताई इन तीनों चीजों का पानी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों