अक्सर हम और आप अपनी डाइट में उसी फल को शामिल करते हैं जिसके बारे में जानते हैं। लेकिन, इसके अलावा भी हमारे आसपास हजारों फल है जिसके सेवन से एक नहीं बल्कि कई परेशानियां आसानी से दूर हो सकती हैं। इन्हीं फलों में से एक गार्सिनिया कैंबोगिया फ्रूट/गार्सिनिया कैम्बोजिया है। शायद आपने इससे पहले इस फल का नाम नहीं सुना होगा। लेकिन, इस फल को वजन कम करने से लेकर पाचन क्रिया को ठीक करने के लिए मददगार माना जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको गार्सिनिया कैंबोगिया फल के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फायदों को जानने के बाद यक़ीनन आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं-
बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से आजकल हर कोई बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहता है। इस लिस्ट में महिलाएं भी शामिल है। अधिक तला हुआ भोजन या फिर फ़ास्ट फूड्स का सेवा आदि कई कारण हो सकते हैं वजन बढ़ने के। ऐसे में तेजी से वजह को नियंत्रण करने के लिए गार्सिनिया कैंबोगिया फल आपकी मदद कर सकता है। इस फल में मौजूद हाइड्रोक्सीसाइट्रिक एसिड के गुण वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा यह फल भूख को भी शांत करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें:सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं पोटेशियम युक्त फूड्स, जानें फायदे
अन्य मौसम के मुकबले गर्मी और बरसात के दिनों में महिलाओं में स्किन संबंधी परेशानियांअधिक देखी जाती हैं। दाग-धब्बा-खुजली आदि की समस्या होती रहती है। ऐसे में गार्सिनिया कैंबोगिया आपकी मदद करता है। इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के फायदे दाग-धब्बों, खुजली आदि की समस्या से दूर रखते हैं। यह फल सूर्य की तेज और नुकसानदेह यूवी किरणों से हुए नुकसान की भरपाई भी कर सकता है। इसके अलावा सूजन की परेशानी में भी मदद कर सकता है।
खाना बनाना, घर की सफाई करना, कपड़ा धोना आदि ऐसे हजारों काम है जिसे महिलाएं हर रोज करती है। ऐसे में शाम के टाइम थकान महसूस करना आम बात है। गार्सिनिया कैंबोगिया फल इस परेशानी को भी दूर करने के लिए बेस्ट फल हो सकता है। इसमें मौजूद हाइड्रोक्साइट्रिक एसिड के गुण थकान को दूर करने में हेप्ल कर सकते हैं। इस फल के सेवन से नींद भी बहुत अच्छी आती है। इस फल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जिसे तनाव दूर करने में बेस्ट माना जाता है।
इसे भी पढ़ें:सेब की चाय एक नहीं बल्कि कई बीमारियों से रखती है दूर, जानें इसके फायदे
गार्सिनिया कैंबोगिया को विटामिन-सी युक्त फल माना जाता है। ऐसे में विटामिन-सी युक्त यह फल आपकी कई परेशानियों दूर कर सकता है। इसके सेवन से घाव भी जल्दी भर सकते हैं। मसूड़ों को स्वस्थ रखने में भी यह फल आपकी मदद कर सकता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी यह फल बेस्ट साबित हो सकता है।
नोट: ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ने के लिए है। इसके सेवा को लेकर आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstock,sehatq.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।