अंग्रेजी भाषा में एक कहावत है 'An apple a day keeps a doctor away'। इस कहावत का मतलब ये है कि अगर आप हर रोज एक सेब का सेवन करते हैं तो आपको कभी भी डॉक्टर की ज़रूरत नहीं पड़ती है। यह एक ऐसा फल है जो हर जगह और हर मौसम में आसानी से उपलब्ध होता है। सेब की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे एक नहीं बल्कि कई तरीके से आहार में शामिल किया जा सकता है। जैसे-जूस, सलाद, केक आदि में। इसे किसी भी तरीके से आहार में शामिल करने से कई सारे फायदे भी मिलते हैं।
लेकिन, क्या आपने कभी 'सेब की चाय' का सेवन किया है। आपको सुनकर थोड़ा आश्चर्य हो रहा होगा, मगर सेब की चाय पीने से घर बैठे कई बीमारियों को आप आसानी से दूर कर सकती हैं, तो आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं-
बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से आजकल हर महिला बढ़ते वजन को लेकर ज़रूर परेशान रहती है। ऐसे में अगर आप भी मोटापा और वजन को लेकर परेशान रहती हैं, तो सेब की चाय आपकी मदद कर सकती है। सेब की चाय में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। ये घुलनशील फाइबर वजन को घटाने के लिए बेस्ट माने जाते हैं। इसके अलावा ये चाय भूख को भी शांत रखने में मदद कर सकती है।
इसे भी पढ़ें:इम्यूनिटी बढ़ाएंगे ये 6 तरह के जूस, डाइट में करें शामिल
गलत खानपान की वजह से सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता है बल्कि पाचन तंत्र की भी समस्या कभी-कभी होती है। ऐसे में पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए आप सेब की चाय का सेवन कर सकती हैं। इसमें मौजूद फाइबर के गुण अपच की समस्या में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके सेवन से गैस और कब्ज आदि की समस्या भी दूर हो सकती है। इसके अलावा सेब की चाय इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मदद कर सकती है।
अगर आप गर्मी और बरसात के मौसम में स्किन संबंधी दिक्कतों से परेशान रहती हैं, तो इस चाय के सेवन से इन परेशानियों को आसानी से दूर कर सकती हैं। इस चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण खुजली, दाग धब्बों और मुंहासों की समस्या में काफी हेल्प कर सकते हैं। ये चाय रेडिकल्स से होने वाली दिक्कतों को भी दूर करने में मदद कर सकती है।
इसे भी पढ़ें:सेहत को रखना है दुरुस्त तो आप भी आलू बुखारा के जूस का करें सेवन, जानें फायदे
सेब की चाय बनाने के लिए एक कटा सेब, तीन कप पानी, नींबू रस-एक चम्मच और 2 टी बैग्स की ज़रूरत होगी। एक पैन में पानी और नींबू का रस डालकर गरम कर लें। पानी गरम होने के बाद इसमें कटे सेब, टी बैग्स और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को डालकर चार से पांच मिनट के लिए अच्छे से उबाल लें। आपको बता दें कि दालचीनी पाउडर डिटॉक्स करने और सूजन कम करने में मदद कर सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstok)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।