जूस पीने की सलाह आपको हर कोई देता है लेकिन जूस आपकी सेहत के लिए कितने फायदेमंद हैं ये शायद आप नहीं जानती होंगी। डॉक्टर्स हमेशा कहते हैं कि जूस से ज्यादा फायदेमंद होता है उस फ्रूट या सब्जी को ऐसे ही खाना। लेकिन फिर भी अगर आप जूस पी ही रहे हैं तो आपको ये भी जानना चाहिए कि फ्रूट जूस और वेजिटेबल जूस में से कौन सा जूस ज्यादा फायदेमंद होता है। डॉक्टर्स का कहना है कि सर्दियां हों या गर्मियों का मौसम आपके लिए वेजिटेबल जूस ज्यादा फायदेमंद रहता है। इसके पीछे एक बड़ी वजह भी है।
Herzindagi.com से जब एक्सपर्ट निशा वर्मा ने बात की तो उन्होंने बताया कि हमारे लिये कौन सा जूस ज्यादा फायदेमंद है।
कौन सा जूस ज्यादा healthy है और क्यों?
Image Courtesy: Pxhere.com
निशा वर्मा का कहना है कि जूस वैसे तो सब्जियों से बने ही पीने चाहिए इसमें ज्यादा पौष्टिक तत्त्व होते हैं हम हर तरह की सब्जियां नहीं खा पाते लिए जूस पीने से हमें हर तरह का फायदा मिलता है। सब्जियों में प्रोटीन, आयरन, विटामिन्स, मिनरल, जैसे कई पोषक तत्त्व होते हैं जिन्हें खाने से हमारे शरीर को ताकत मिलती है। जूस हमेशा मौसम की सब्जियों और फलों का ही पीना चाहिए उससे ज्यादा फायदा मिलता है। फ्रूट का जूस तभी पीएं जब आपको डॉक्टर ने कहा हो क्यों कि आपको फलों के जूस से ज्यादा फल खाने से फायदा मिलता है। जबकि सब्जियों का जूस पीने से आपको ज्याया फायदा मिलता है जूस कच्ची सब्जियों से बनता है इसलिए इसमें सारे खनिज और प्रोटीन और मिनरल मौजूद रहते हैं तो इसे पीना फ्रूट जूस से ज्यादा हेल्दी होता है। फलों के मुकाबले सब्जियों में बहुत ज्यादा फाइबर होता है जो आपके शरीर को डीटॉक्स करने में भी मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें: एक रात में बनकर तैयार होती है Sangria
वेजिटेबल जूस के फायदे
Image Courtesy: Pxhere.com
जिन लोगों को हरी सब्जियां पसंद नहीं हैं वो इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। वैसे भी आजकल लोगो के बीच में वेजिटेबल जूस ज्यादा पॉपुलर है। सर्दियों में पालक, चुकंदर, गाजर, नींबू, पूदीने से बना जूस लोग बड़े चाव से पीते हैं और इसके पीने के बहुत सारे फायदे भी हैं। एक ग्लास वेजिटेबल जूस में बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है इससे आपको बहुक एनर्जी भी मिलती है। इससे हमारे शरीर को हर तरह का पोषण मिल जाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि आपको हफ्ते में 3 बार सब्जियों से बना जूस पीना चाहिए इससे आप स्वस्थ्य रहेंगी। इसका स्वाद भी अच्छा होता है और ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत ही अच्छा है। एक्सपर्ट निशा वर्मा का कहना है कि सब्जियों से बने जूस के बहुत फायदे होते हैं इसमें बहुत कम कैलोरी होती है और बहुत ज्यादा न्यूट्रियंट्स होते हैं जो आपकी बॉडी के लिए बहुत जरूर हैं। जिन लोगों को सब्जी पसंद नहीं है या ज्यादा सब्जियां नहीं खा पाते उन्हे सब्जियों से बना जूस हफ्ते में 3 बार जरुर पीना चाहिए। जूस कच्ची सब्जियों से बनता है इसलिए इसे पीने से आपको ज्यादा फायदा मिलता है क्योंकि सब्जियों को पकाकर जब आप खाते हैं तो इससे उनमें मौजूद पोषक तत्त्व कम हो जाते हैँ। हर सब्जी का अपना ही स्वाद और गुण होते हैं। पालक, ब्रॉकली, धनिया, खीरा और करेला जैसी की सब्जियां हैं जिनका जूस आपके लिए फायदेमंद रहता है। सब्जियों का जूस पीने से आपकी कई तरह की बीमारियां भी ठीक होती हैं। इससे आपकी त्वचा पर भी निखार आता है और आप फ्रेश भी महसूस करती हैं।
फ्रूट जूस के फायदे
Image Courtesy: Pxhere.com
ACSM certified exercise physiologist निशा वर्मा ने बताया कि फ्रूट जूस कम पीना चाहिए इसमें ज्यादा कैलोरी होती हैं। डॉक्टर्स मरीजों को जूस पीने की सलाह देते हैं जिन्हें ज्यादा कैलोरी की जरूरत होती है। फलों से जब जूस बनाया जाता है तो उनमें मौजूद सभी न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं जबकि आप जब फल खाते हैं तो आपको उनसे ज्यादा फायदा मिलता है। जूस बनाने के बाद फलों से फाइबर भी कम हो जाता है। तो इसे पीने से आपको खास फायदा नहीं होता बस आपको ज्यादा कैलोरी जरूर मिल जाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर साबूदाना वड़ा बनाने की आसान रेसिपी सीखिए
जूस पीने का सही समय क्या है?
हमने एक्सपर्ट से इस बारे में भी बात की कि जूस पीने का सही समय क्या है आपको कब जूस पीने से ज्यादा फायदा मिलता है तो इस पर उनका कहना था कि आप कोई भी जूस खाने के साथ ना पीएं इससे आपको कोई फायदा नहीं मिलेगा। खाना खाने से कुछ घंटे पहले या खाना खाने के कुछ घंटे बाद ही जूस पीना चाहिए। सर्दियों में रात के खाने से 2 घंटे पहले अगर आप वेजिटेबल जूस पीती हैं तो आपको इसका फायदा मिलता है। आपको भूख भी अच्छी लगेगी और आपका खाना भी अच्छे से पच जाएगा। दिन में ब्रेकफास्ट और लंच के बीच का जो समय होता है जब आपको हल्की भूख लगी होती है तब आपको जूस पीना चाहिए इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।
जूस को लेकर आपके कई तरह के सवालों का जवाब आपको इसे पढ़कर जरूर मिल गया होगा। सर्दियों में आपको हरी सब्जियों का जूस पीने से बहुत फायदा मिलता है। इस जूस को आप घर पर भी बना सकती हैं। घर में बच्चों से लेकर बढ़े सभी लोग सब्जियों से बने जूस पी सकते हैं। हां अगर आपको कोई बीमारी है तो आप एक बार जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह भी जरूर ले लें। वैसे जूस सेहतमंद होते हैं लेकिन सही समय पर और सही तरह से बने जूस हों और आप इन्हें एक लिमिट में ही पीएं तो आपको इसका ज्यादा फायदा मिलेगा। कोई भी चीज़ जो हेल्दी हो उसे जरूर खाना पीना चाहिए लेकिन कितना खाएं या पीएं उसके बारे भी एक बार पहले जरूर सोच लें इससे आपकी सेहत हमेशा ही ठीक रहेगी।
जिस तरह से सर्दियों के मौसम में आपको हरी सब्जियों से बने जूस पीने चाहिए वैसे ही गर्मियों के मौसम में लॉकी का जूस आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए ये सलाह दी गई है कि आप जूस हमेशा मौसम की सब्जियों के ही पीएं। आप जो भी खाते या पीते हैं उन्हें अगर आप मौसम के हिसाब से खाएंगी या पीएंगी तो उसका स्वाद भी ज्यादा मिलेगा और वो ज्यादा स्वस्थ्य भी होंगें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों