अपनी सेहत का खास ख्याल रखने वाली हर महिला ये जानना चाहती है कि वो क्या खा रही है। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपको जो चीज़ें खाने से सबसे ज्यादा प्रोटीन मिलेगा ये आप जरूर जानना चाहेंगी। प्रोटीन हमारे लिए क्यों जरूर है ये बात हम आपको कई बार बता चुके हैं लेकिन आपको क्या खाने से कितना प्रोटीन मिलेगा ये भी आपको पता होना चाहिए। खाने के बारे में जितनी ज्यादा जानकारी आपके पास होगी आप उतनी ही सेहतमंद रहेंगी। हर घर में महिलाएं ही होती हैं जिनकी खास देखभाल से उनके घर वाले भी सेहतमंद रहते हैं। ऐसे में उनके लिए ये जानना और भी जरूरी हो जाता है कि वो खुद क्या खा रही हैं और अपने परिवारवालों को क्या खिला रही हैं। क्या आप जानती हैं कि दूध से ज्यादा प्रोटीन आपके दूध पाउडर में होता है। काले चने और सफेद चने में से किसमें ज्यादा प्रोटीन होता है। ऐसी कौन सी चीज़ है जिसमें नॉन वेज से भी ज्यादा प्रोटीन आपको मिलता है। आइए आपको प्रोटीन के बारे में सब बताते हैं।
नॉन वेज से भी ज्यादा प्रोटीन किसमें होता है?
सोयाबीन लोगों को जरूर खानी चाहिए इसमें नॉन वेज से भी ज्यादा प्रोटीन होता है। ये सस्सी भी मिलती है और बनाने में आसान भी होती है। 100 ग्राम सोयाबीन खाने से आपको 36 ग्राम प्रोटीन मिलता है जो बहुत ज्यादा है। हफ्ते में 2 बार अगर आप सोयाबीन खाती हैं तो इससे आपको बहुत फायदा होगा। आप सोयाबीन की सब्जी भी बना सकती हैं और इसे आप उबालकर भी खा सकती हैं। इसमें आप काला नमक और नींबू डालकर खाएं ये स्वादिष्ट भी लगेगा और हेल्दी भी रहेगा। आयुर्वेदिक चिकित्सा एक्सपर्ट डॉक्टर राखी का कहना है कि जो लोग नॉन वेज नहीं खाते उनके लिए सोयाबीन एक अच्छा विकल्प है। नॉन वेज चीज़ों में प्रोटीन ज्यादा होता है लेकिन सोयाबीन ऐसी वेजिटेरियन डिश है जिसमें नॉन वेज से भी ज्यादा प्रोटीन होता है।
ज्यादा प्रोटीन ज्यादा हेल्दी हो ये जरूरी नहीं
क्या आप जानती हैं कि दूध से ज्यादा प्रोटीन दूध पाउडर में होता है। अगर आप दूध पी रही हैं और आपको अब तक ये लगता था कि दूध पीने से आपको बहुत ज्यादा प्रोटीन मिल रहा है तो एक बार इस रिसर्च को देख लीजिए। 100 ग्राम दूध पीने से आपको सिर्फ 4 ग्राम प्रोटीन ही मिलता है जबकि 100 ग्राम दूध पाउडर में 26 ग्राम प्रोटीन होता है। अब ऐसे में अगर आपको ये लगता है कि दूध पाउडर दूध से भी ज्यादा healthy होता है तो रुकिये ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। डॉक्टर राखी ने हमें बताया कि भले ही दूध पाउडर में दूध से ज्यादा प्रोटीन हो लेकिन इसके कई साइड इफेक्ट हैं। नेचुरल चीज़ें हमेशा ही हेल्दी होती हैं दूध पाउडर में कई तरह की चीज़ें मिलती हैं जिसके बाद इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो जाती है लेकिन नेचुरल दूध लिक्वड होता है इसलिए 100 ग्राम दूध में सिर्फ 4 ग्राम प्रोटीन ही मिलता है। अब दूध पाउडर में ज्यादा प्रोटीन होने के बावजूद भी ये आपको कैसे नुकसान पहुंचाता है ये भी जान लीजिए। दूध पाउडर सूखा होता है इसलिए इसमें भले ही प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो लेकिन आपको इससे कई तरह की बीमारियां होती हैं आपने अकसर देखा होगा कि जिन बच्चों को पाउडर वाला दूध दिया जाता है उसमें कब्ज की परेशानी होती है। हालांकि कभी-कभी तो मिल्क पाउडर आप ले सकते हैं लेकिन ज्यदातर सिर्फ नेचुरल दूध ही पीना चाहिए इसमें भले ही प्रोटीन कम हो लेकिन ये ज्यादा हेल्दी होता है।
काले चने या सफेद चने, ज्यादा healthy क्या है?
हर घर में हफ्ते में एक बार चने तो जरूर बनते हैं लेकिन काले चने में ज्यादा प्रोटीन होता है या फिर सफेद चने में अगर आप ये सोचती हैं तो आपको बता दें कि सफेद चने में काले चने से थोड़ा ज्यादा प्रोटीन होता है। ये सब आपको 100 ग्राम चने के हिसाब से बताया गया है। 100 ग्राम काले चने में 15 ग्राम प्रोटीन होता है जबकि 100 ग्राम सफेद चने से आपको 19 ग्राम प्रोटीन मिलता है। हालांकि ये दोनों ही आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं लेकिन सफेद चने काले चने से थोड़ा ज्यादा healthy होते हैं।
मूंगफली या पीनट बटर किसमें ज्यादा प्रोटीन होता है?
मूंगफली और पीनट बटर दोनों ही आपकी सेहत के लिए अच्छे हैं लेकिन अगर आप ये जानना चाहती हैं कि मूंगफली या पीनट बटर में ज्यादा हेल्दी क्या है तो आपको ये बता दें कि दोनों में ज्यादा अंतर नहीं है और मूंगफली पीनट बटर से थोड़ी सी ज्यादा हेल्दी होती है। अगर आप दिन में 100 ग्राम मूंगफली खाती हैं तो इसे आपको 26 ग्राम प्रोटीन मिलता है। मूंगफली को protien rich food भी कहा जाता है। ड्राई फ्रूट से भी ज्यादा प्रोटीन मूंगफली में होता है
ड्राई फ्रूट में कितना प्रोटीन होता है?
ड्राई फ्रूट आपकी सेहत के लिए अच्छे होते हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि 100 ग्राम बादाम खाने से आपको 21 ग्राम प्रोटीन मिलता है। बादाम खाने के कई फायदे हैं लेकिन इससे मिलने वाला प्रोटीन बहुत ही हेल्दी होती है। सर्दियों में बादाम खाने से आपको ज्यादा एनर्जी मिलती है। डॉक्टर्स का कहना है कि अगर आप गर्मियों में बादाम खाती हैं तो उसे उससे पहले 5-6 घंटों के लिए पानी में डूबों दे फिर खाएं लेकिन सर्दियों में आप ऐसे ही बादाम खा सकती हैं।
दालों में बहुत प्रोटीन होता है
क्या आप जानती हैं कि आपको दिन में एक कटोरी दाल जरूर खानी चाहिए और खासकर सर्दियों में एक कटोरी किसी भी दाल के सूप से भी आपको बहुत फायदा होता है। दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। इसलिए सभी डॉक्टर इसे खाने की सलाह देते हैं ये पचने में भी आसान होती है।
पनीर में होता है 18 ग्राम प्रोटीन
जिन घरो में नॉन वेज नहीं बनता उन घरों में पनीर को नॉन वेज समझा जाता है वजह है इसकी कीमत। पनीर महंगा मिलता है और आपको बता दें कि 100 ग्राम पनीर में 18 ग्राम प्रोटीन होता है।
ओट्स में कितना
अगर आप दिन में 100 ग्राम ओट्स खाती हैं तो इससे आपको 16 ग्राम प्रोटीन मिलता है जो आपकी एक दिन की डायट के लिए काफी है। वैसे तो आप इसे कभी भी खा सकती हैं लेकिन खाली पेट खाने से इसके ज्यादा फायदे मिलते हैं। आप इसे ब्रेकफास्ट में भी खा सकती हैं। दूध के साथ ओट्स लेने पर प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है।
100 ग्राम पास्ता में होता है 12 ग्राम प्रोटीन
पास्ता तो आजकल हर घर में खाया जाता है। इसके कई तरह के फायदे भी हैं और नुकसान भी हैं लेकिन आपको बता दें कि 100 ग्राम पास्ता से आपको 12 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों