
महीने के वो चार दिन हर महिला के लिए कठिन होते हैं। खासतौर पर अगर सर्दियों का महीना है तो पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैंप्स असहनीय हो जाते हैं। हालांकि, बहुत सी महिलाएं पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए पेन किलर से काम चला लेती हैं, मगर हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पेन किलर से आपको दर्द में राहत जरूर मिल जाती है, मगर उसका असर खत्म होते ही दर्द दोबारा से शुरू हो जाता है।
पेन किलर का बार-बार सेवन करना भी गलत है क्योंकि इससे आपके शरीर के दूसरे ऑर्गन प्रभावित होते हैं। इस स्थिति में बार-बार और लगातार दर्द होने पर किसी भी काम को करने में दिल नहीं लगता है। वैसे तो इंटरनेट में पीरियड्स के दर्द को दूर करने के बहुत सारे घरेलू नुस्खे भी बताए गए हैं, मगर यह सभी असरदार नहीं होते हैं।
इसलिए हमने इस विषय में सेलिब्रिटी डायटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट शिखा ए शर्मा से बात की। शिखा कहती हैं, 'सर्दी हो या गर्मी पीरियड्स का पेन जिसे होता है, उसे हर सीजन में होता है। मगर सर्दियों के मौसम में यह अधिक इसलिए होता है क्योंकि इस मौसम में, जो हमारी डाइट होती है गैस और पेट में भारीपन अधिक लगने लगता है। पीरियड्स के दौरान यह दोनों ही समस्याएं दर्द को और भी अधिक बढ़ा देती हैं। इसलिए खानपान का ध्यान रखने के साथ ही आपको कुछ घरेलू रेमेडीज भी ट्राई करे देखनी चाहिए।'
इसे जरूर पढ़ें: अगर आप भी हैं PCOS से परेशान तो बिल्कुल ना करें ये काम

आपको अगर पीरियड्स के दौरान बहुत अधिक दर्द हो रहा है, तो आपको रसोई में मौजूद कुछ मसाले बहुत फायदा पहुंचा सकते हैं। इन मसालों में हल्दी और दालचीनी का नाम सबसे पहले आता है। यह दोनों ही मसाले पीरियड्स के दर्द में आपको राहत पहुंचा सकते हैं। शिखा जी कहती हैं, 'आपको इन दोनों का ही आधा छोटा चम्मच सेवन करना है। आप इसे गुनगुने पानी के साथ निगल जाएं, इससे आपको बहुत राहत मिल सकती है।'
जिस तरह से आप हल्दी और दालचीनी को पानी से निगल सकती हैं, उसी तरह आपको सुबह और रात में खाना खाने के बाद पुदीने की 5 पत्तियों को गुनगुने पानी से निगल जाएं। इससे भी दर्द में बहुत राहत मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: हैवी पीरियड्स का सबसे अच्छा उपाय एक्सपर्ट से जानें
वैसे तो कॉफी का सेवन बहुत अधिक नहीं करना चाहिए, अगर पीरियड्स के दौरान अगर आप कॉफी पीती हैं, तो इसमें मौजूद कैफीन आपको बहुत राहत पहुंचाता है। शिखा कहती हैं, 'दिन में 3 कप से ज्यादा कॉफी न लें। पीरियड्स के दौरान बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसलिए पानी भी उचित मात्रा में पीती रहें। यह जरूरी नहीं है कि आप गर्म पानी पी रही हैं या नॉर्मल। हो सके तो बादी चीजें, जो पेट में गैस बनाती हों उन्हें अवॉइड करें। '
अब जब भी आपके पीरियड्स हों और आप दर्द से परेशान हो रही हों तो एक्सपर्ट द्वारा बताए गए इन नुस्खों को एक बार आजमा कर जरूर देखें। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही ऐसे और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।