
औसतन पीरियड्स 28 दिनों का होता है। लेकिन, चूंकि पीरियड्स साइकिल की गणना पीरियड्स के पहले दिन से अगले पीरियड्स के पहले दिन तक की जाती है, यह चक्र महिला से महिला में भिन्न हो सकता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स साइकिल के दौरान हैवी और लंबे समय तक ब्लीडिंग और दर्द का सामना करना पड़ता है जो उनकी दिन-प्रतिदिन के रूटीन में बाधा उत्पन्न कर सकता है।
यदि आप ऐसी महिलाओं में से एक हैं जो हैवी पीरियड्स का सामना करती हैं या किसी ऐसी महिला को जानती हैं जो इस समस्या से परेशान हैं, तो आप इन सरल और प्राकृतिक घरेलू उपचार को आजमा सकती हैं जो आपके पीरियड्स के दौरान आपके ब्लड फ्लो को कंट्रोल करने के काम आ सकता है। हालांकि, पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर कर लें।
इस बारे में हमें आयुर्वेदिक डॉक्टर जीतू रामचंद्रन जी के इंस्टाग्राम को देखने के बाद पता चला। उन्होंने इस नुस्खे को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग के दौरान गुड़हल का फूल सबसे अच्छे उपचारों में से एक है और यह बहुत ही प्रभावी है।'' साथ ही इसे लेने के तरीके के बारे में बताया। आइए हैवी पीरियड्स में मददगार इस फूल के फायदे और इस्तेमाल के तरीके के बारे में आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानें।
View this post on Instagram
इसे जरूर पढ़ें:हैवी, अनियमित और दर्दनाक पीरियड्स के बारे में ये जरूरी बातें जानें

सालों से चाइनीज और आयुर्वेदिक चिकित्सा में गुड़हल के फूल का उपयोग एक प्राचीन स्वास्थ्य उपचार के रूप में किया जाता रहा है। जब स्वास्थ्य की बात आती है तो यह फूल एक शक्तिशाली तरीके से काम करता है। इसके लाभों में स्वाभाविक रूप से इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, वेट लॉस को बढ़ावा देने, हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने की क्षमता शामिल है और ऐसा निश्चित रूप से, इसके अंतर्निहित एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण होता है।
लेकिन क्या आप जानती हैं कि गुड़हल के फूल में ढेर सारे औषधीय गुण होते हैं जो रिप्रोडक्टिव सिस्टम के लिए फायदेमंद होते हैं। यह अनियमित पीरियड्स के लिए आयुर्वेदिक टॉनिक की तरह काम करता है।

इसे जरूर पढ़ें:पीरियड से जुड़े यह हैक्स उन दिनों की परेशानी को बनाएंगे आसान
आप भी हैवी पीरियड्स को कंट्रोल करने के लिए गुड़हल के फूल का इस्तेमाल करें। लेकिन इस नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।