विटामिन-C का नाम सुनते ही हमें संतरे और नींबू की याद आने लगती है। लेकिन विटामिन-सी इन खट्टी चीजों में ही नहीं बल्कि कई अन्य चीजों में भी पाया जाता है। जी हां, संतरा विटामिन-C से भरपूर होता है, लेकिन 69.5 मिलीग्राम विटामिन-C देने के बावजूद यह कई अन्य सब्जी और फल से कम मात्रा में विटामिन-C हमें दे पाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि संतरे से भी ज्यादा विटामिन-C कुछ अन्य fruit और vegetable में होता है। और मजे की बात यह है कि शायद उनमें से तो कुछ ऐसी है जो खट्टी भी नहीं है। यकीन नहीं हो रहा तो हमारी एक्सपर्ट Gympik की इन-हाउस Nutritionist/ Dietician सुजाता शेट्टी से जानें कौन से हैं वह फल और सब्जियां।
Nutritionist/ Dietician सुजाता शेट्टी का कहना हैं कि 'विटामिन-C का हमारी बॉडी के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। विटामिन-C एक इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में जाना जाता है जो महिलाओं की हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। यह tissue के विकास को बढ़ावा देता है, कुछ प्रकार के कैंसर, हार्ट डिजीज और टिश्यु डैमेज को कम करता है। इसके अलावा हार्ट, आंखों, स्किन सभी की सुरक्षा के लिए विटामिन-C को अपनी d में शामिल करना जरूरी है। यह रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इसे जरूर पढ़ें- संतरे की मिठास और इसका juice रखेगा आपको fit और healthy
ब्रोकली ग्रीन वेजिटेबल के फैमिली का है। यह 132 मिलीग्राम विटामिन-C देता है और साथ ही एक बार में सब्जी के तौर पर खाने पर आपको सिर्फ 30 कैलोरी के साथ फाइबर भी मिलता है। जिससे आपका पेट भी सही रहता है। इसके अलावा कई रिसर्च से यह बात सामने आई है कि ब्रोकली में कैंसर को रोकने वाले तत्व होते है।
एक कप कटी हुई शिमला मिर्च में संतरे से लगभग तीन गुणा ज्यादा यानी 190 मिलीग्राम विटामिन-C होता है। इसके अलावा लाल शिमला मिर्च में विटामिन-A भी भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही एक कप कटी हुई हरी शिमला मिर्च में लाल से कम विटामिन-C होता है लेकिन फिर भी इसमें संतरे से ज्यादा होता है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होती है।
पाइनएप्पल में 78.9 मिलीग्राम विटामिन-C होता है। साथ ही इसमें bromelain नामक एंजाइम होता है जो फूड को तोड़ने में हेल्प करता है और बॉडी में सूजन को कम करता है। Bromelain एक नैचुरल flammable suppressor करने वाला एंजाइम है जो हार्ड वर्कआउट के बाद आपको जल्दी से ठीक होने में हेल्प करता है।
खाने में टेस्टी और खट्टा फल यानी किवी विटामिन-C से भरपूर है। इसके दो फलों का सेवन करने से आपको 137.4 मिलीग्राम विटामिन-C मिल सकता है। इसके अलावा यह फल पोटैशियम और कॉपर से भी भरपूर होता है। इसे खाने से आपकी बॉडी में आयरन की कमी भी पूरी हो जाती है। आयरन और विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए महिलाओं को कीवी खानी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: अगर रहना है हेल्दी तो सेब को खाने से पहले इस 1 चीज से जरूर धोएं
इसे आप चाहे जैसे भी पकाए लेकिन इसमें भी संतरे की तुलना में विटामिन-C ज्यादा होता है। क्या आप जानती हैं कि इसके एक फूल में 127.7 मिलीग्राम विटामिन-C का डोज देता है। साथ ही इसमें 5 ग्राम फाइबर और 5 ग्राम प्रोटीन भी होता है। इसके अलावा एक छोटी पत्ता गोभी में 74.8 मिलीग्राम विटामिन-C होता है। साथ ही कैंसर की रोकथाम करने वाला phyto nutrients और फाइबर भी भरपूर होता है।
क्या आप जानती हैं कि पेट के लिए रामबाण माना जाने वाला पपीते के एक कप में 88.3 मिलीग्राम विटामिन-C होता है। शोध बताते है कि पपीता खाने से साइनस की समस्या ठीक होती है, bones health होती है और skin shine करती है।
इसे जरूर पढ़ें: गिरता hemoglobin बढ़ाना है तो इन 5 चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें
इस फल के सेवन से आपको 84.7 मिलीग्राम विटामिन-C मिलता है। इसके अलावा health के लिए जरूरी फोलेट और अन्य तत्वों का पर्याप्त डोज होता है। इसके अलावा यह आपके दांतों के लिए भी अच्छा होता है। इससे खाने से दांत नैचुरल तरीके से शाइन करने लगते हैं।
तो अब आपको विटामिन सी लेने के लिए संतरे के बारे में सोचने की जरूरत नहीं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।