खराब खान पान का नतीजा है कि आजकल हर कोई खराब गट हेल्थ और खराब इम्यूनिटी से परेशान रहता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप एक खास तरह की स्मूदी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। एक्सपर्ट गौरी आनंद गट और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए जामुन और दही से बना स्मूदी पीने की सलाह देती है। उन्होंने इसको लेकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं इसे कैसे तैयार करते हैं और किस तरह से यह आपके लिए फायदेमंद है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें-चेहरे पर नजर नहीं आएंगे बढ़ती उम्र के लक्षण, डाइट में शामिल करें ये फूड्स
जामुन की बात करें तो यह गट और इम्यूनिटी दोनों में सुधार कर सकता है। जामुन में विटामिन सी फ्लेवोनॉयड्स,एंथोसायनिन और फेनोलिक कंपाउंड होता है ,ये एंटीऑक्सीडेंट्स का काम करते हैं,इससे इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है,वहीं इसमें फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मददगार है। दही की बात करें तो प्रोबायोटिक्स का बेहतरीन स्रोत है इससे गट को फायदा मिलता है।दही में भी विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी के लिए जरूरी है। चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा होती है यह भी पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इस तरह से ये सभी सामग्री से बना स्मूदी आपके गट और इम्यूनिटी दोनों को बूस्ट कर सकता है।
यह भी पढ़ें-कमजोरी और थकान दूर करने के लिए आजमाएं दादी मां का अचूक नुस्खा
हालांकि अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है तो आप बिना डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन न करें।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।