फैटी लिवर आजकल एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। युवाओं में भी इसके मामले तेजी से देखने को मिल रहे हैं। जब लिवर यानी यकृत में बहुत अधिक वसा जमा हो जाती है, तो यह दिक्कत देखने को मिलती है। फैटी लिवर की स्थिति में लिवर सेल्स में फैटी एसिड्स और ट्राइग्लिसराइड्स जमा हो जाते हैं। जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है उनमें यह समस्या ज्यादा हो सकती है। ज्यादा कैलोरी लेने से, गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली की वजह से लिवर हेल्थ खराब होने लगती है। इसकी वजह से लिवर खुद को डिटॉक्स नहीं कर पाता है और शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इसके लक्षणों को रिवर्स करने के लिए, खान-पान और लाइफस्टाइल में सही बदलाव जरूरी हैं।
अगर आपकी रिपोर्ट में फैटी लिवर आ गया है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। गलत खान-पान और लापरवाही के चलते, फैटी लिवर का ग्रेड बढ़ने लगता है। फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने, शरीर को डिटॉक्स करने और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने के लिए, पानी में नींबू, जीरा और धनिये के बीज मिलाकर पिएं। इसके फायदे और इसे डाइट में शामिल करने का सही तरीका एक्सपर्ट से जानें। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
फैटी लिवर को कम करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें
- जीरे में मौजूद थाइमोल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स, लिवर में जमा टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे लिवर की चर्बी कम होती है और लिवर डिटॉक्स होता है।
- जीरा, लिवर के लिए बेहद फायदेमंद है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है। इससे वजन भी कम होता है और डाइजेशन भी दुरुस्त होता है।
- जीरे से कई डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ावा मिलता है और फैटी लिवर के लक्षण कम हो सकते हैं।
- धनिया में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये लिवर फंक्शन को सुधारने का काम करते हैं। इसमें मौजूद, विटामिन्स और मिनरल्स, फैटी लिवर को कम करने में मदद करते हैं।
- धनिया, लिवर की सफाई करता है और डाइजेशन को दुरुस्त करता है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस भी कम होता है।
- नींबू, लिवर पर जमी वसा की परत को कम करने का काम करता है। इससे लिवर सेल्स में जमी गंदगी भी कम होती है।
- इस पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होगा और बेली फैट भी कम होगा।
यह भी पढ़ें -फैटी लिवर को कम करने के लिए 2 हफ्ते तक रोज पिएं यह जूस
फैटी लिवर के लिए लक्षणों को रिवर्स करने के लिए पिएं यह ड्रिंक
सामग्री
- जीरा- 1 टीस्पून
- धनिये के बीज- आधा टीस्पून
- नींबू- 1
विधि
- एक बोतल पानी में जीरा और धनिये के बीज डालें।
- इसमें नींबू के टुकड़े काटकर मिलाएं।
- इसे आपको रातभर ऐसे ही छोड़ देना है।
- अगले पूरे दिन इसे धीरे-धीरे पिएं।
फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने में यह ड्रिंक मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों