प्राकृतिक ने इस दुनिया को कुछ ऐसे पेड़-पौधे और फल दिए हैं, जिनका इस्तेमाल औषधि के रूप में सदियों से किसी न किसी बीमारी को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। जैसे-नीम का पेड़, तुलसी के फल और पत्तियां, एलोवेरा पौधा आदि हजारों ऐसे पेड़-पौधे है, जिन्हें आज भी आयुर्वेद के रूप में उपयोग किया जाता है। इन्हीं में से एक है 'पिप्पली का फल'। साधारण दिखाई देने वाले इस फल में कई ऐसे सेहतमंद राज मौजूद है, जिसके इस्तेमाल करने के बाद आसानी से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। अगर आप इस फल के बारे में नहीं जानती हैं, तो आपको बता दें कि ये एक जड़ी-बूटी वाला फल है जो अधिकतर पहाड़ी जगहों पर होता है। इस लेख में हम आपको इसके कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फायदों को जानने के बाद आप भी इसे डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं।
आजकल के बदलते खानपान के चलते लगभग हर कोई किसी न किसी दिन अपच की समस्या से परेशान ज़रूर रहता है। कभी गलत खाने की वजह तो कभी अधिक भोजन कर लेने से पेट में अपच की समस्या होने लगती है। ऐसे में पिप्पली की मदद से इस परेशानी को आसानी से दूर किया जा सकता है। कहा जाता है कि इस फल में डाइजेस्टिव गुण मौजूद होते हैं, जो किसी भी तरह के अपच की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। कई लोग इसके पाउडर को भी इस्तेमाल करते हैं।
इसे भी पढ़ें:बेसन के फायदे जानने के बाद आप भी इसे सब्जी में इस्तेमाल करना चाहेंगी
जब अपच की समस्या को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है, तो आप ये समझ ही गए होंगे कि इसके माध्यम से कब्ज की समस्या को भी दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, इसमें मौजूद डाइजेस्टिव एजेंट पाचन को सही और मल निकासी में हेल्प कर करता है। इसके इस्तेमाल से पेट एकदम साफ रहता है। कई लोगों का मानना है कि इसके इस्तेमाल से अधिक भूख भी नहीं लगती हैं। ऐसे में जो महिलाएं कब्ज की समस्या से कुछ अधिक ही परेशान रहती हैं, वो उसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस फल के माध्यम से कई दर्द की परेशानियों को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। कुछ लेख के अनुसार ये बोला जा सकता है कि इस फल में पिपराइन नामक एल्कलॉइड मौजूद होते हैं, जो दर्द में राहत पहुंचाते हैं। शरीर दर्द के साथ-साथ सिर दर्द और सबसे अधिक फायदेमंद दांत दर्द के लिए माना जाता है। कई लोग हर्बल औषधि के रूप में इसका इस्तेमाल करते हैं। इसके पाउडर से कई लोग दांत भी साफ करते हैं।
इसे भी पढ़ें:इस एक जूस में मौजूद है कई लाभकारी गुण, करें डाइट में शामिल
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी होना आम बात है। इस बदलते मौसम में हर दस महिलाओं में से एक से दो महिलाएं खांसी से ज़रूर परेशान रहती हैं। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए पिप्पली को बेस्ट औषधि के रूप में समझा जाता है। इस फल में मौजूद एंटीट्यूसिव का प्रभाव खांसी जैसी समस्या को दूर करने में बहुत हद तक मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीडायरियल गुण दस्त जैसी समस्या को भी दूर करने के लिए बेस्ट माना जाता है।
यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@images-amazon.com,cdn.shopify.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।