herzindagi
celery juice benefits tips

इस एक जूस में मौजूद है कई लाभकारी गुण, करें डाइट में शामिल

जिस जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके बारे में जानने के बाद आप भी डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-05-05, 16:41 IST

सर्दियों के दिनों के मुकाबले गर्मियों के दिनों में किसी भी जूस का महत्व बढ़ जाता है। गर्मियों के मौसम में हर चौक और चौराहे पर कोई गन्ने का जूस बेच रहा होता है या फिर पपीते, मौसम्बी आदि का जूस मिलते रहता है। पुरुष के साथ-साथ महिलाएं भी इन्हें बड़े ही चाव के साथ सेवन करती हैं। जूस है ही ऐसा एक खाद्य पदार्थ जिसे पीने से कई बीमारियों को घर बैठे ही आसानी से दूर किया जा सकता है। इन्हीं जूस में से एक जूस है सेलेरी का जूस। औषधीय गुणों से भरपूर इस जूस को कई बेहतरीन फायदों के लिए जाना जाता है। अगर आप इसके बारे में नहीं जानती हैं, तो आपको बता दें कि सेलेरी जूस को आज भी आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग इसे अजमोद के नाम से भी जानते हैं। वजन कम करने से लेकर पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए इस जूस को बेस्ट माना जाता है। इस लेख में हम आपको सेलेरी जूस के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।

वजन कम करें

celery juice benefits inside

आजकल के बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के चलते हर कोई बढ़ते हुए वजन से परेशान है। लगभग हर दस महिला में से एक से दो महिलाएं भी वजन को लेकर परेशान रहती हैं। फ़ास्ट फ़ूड, अधिक तला हुआ भोजन आदि के चलते वजन बढ़ना मामूली बात है। ऐसे मेंमोटापे की समस्या को दूर करने के लिए सेलेरी का जूस बेस्ट आहार हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर के गुण तेजी के वजन को कम करने में हेल्प कर सकते हैं। कहा जाता है कि इसके सेवन से अधिक भूख भी नहीं लगती है।

इसे भी पढ़ें:शरीर के लिए बेहद जरूरी है जिंक फूड्स का सेवन, जानें इसके फायदे

पाचन तंत्र के लिए सही

celery juice benefits tips inside

गलत खानपान से सिर्फ वजन बढ़ने की शिकायत ही नहीं है बल्कि, पाचन तंत्र पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। गलत खानपान से पेट में गैस, कब्ज, खाना न पचना आदि की समस्या आम बात है। ऐसे में सेलेरी का जूस पाचन तंत्र की समस्याको दूर करने से लेकर कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए बेस्ट जूस हो सकता है। इसमें मौजूद अधिक पानी और फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करने के साथ पेट को साफ रख सकता है।

आंखों के लिए लाभदायक

celery juice benefits inside

आम दिनों के मुकाबले गर्मियों के दिनों में आंखों की समस्या अधिक देखी जाती है। तेज धूप होने चलते आंखों में जलन या आंखों में कोई अन्य परेशानी होना आम बात है। ऐसे में आंखों की अच्छे से देखभाल करने के लिए ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन नाम के खास तत्व बेहद ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। कहा जाता है कि ये दोनों ही तत्व सेलेरी जूस में भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ये दोनों ही आंखों को स्वस्थ रखने में काफी हेल्प कर सकते हैं। इसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भी भरपूर समझा जाता है।

इसे भी पढ़ें:Health Tips: गर्मियों में खट्टे फल खाने के है कई सारे फायदे, आप भी जानें

त्वचा के लिए बेस्ट

celery juice benefits ideas inside

जिस जूस में पानी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं उसे त्वचा के लिए बेस्ट जूस समझा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों ही चीजें सेलेरी जूस में मौजूद होती है। मूल रूप से फ्री रेडिकल को खत्म करने का काम करते हैं जिसके चलते त्वचा में निखार रहती है। ये जूस डेड स्किन को भी दूर रखने में हेल्प कर सकता है। त्वचा के साथ-साथ बालों के विकास और मजबूती के लिए बेस्ट हो सकता है।

हालांकि, अगर आप पहले से किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसके सेवन को लेकर आपको डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@parade.com,www.bamco.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।