herzindagi
egg yolk bad for your health

क्या सच में अंडे की जर्दी सेहत के लिए होती है नुकसानदेह ?

क्या आपको भी ऐसा लगता है कि अंडे की जर्दी खाने से सेहत को नुकसान होता है। अगर हां तो आज हम आपकी इस गलतफहमी को दूर करेंगे।
Editorial
Updated:- 2024-05-06, 10:55 IST

हम में से कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अंडे खाना खूब पसंद होता है। दरअसल ये काफी जल्दी बन भी जाता है और सेहत को इससे काफी फायदे भी पहुंचते हैं। लेकिन आपने अक्सर देखा होगा की कुछ लोग अंडा पूरा नहीं खाते हैं, अंडे की जर्दी को अलग करके खाते हैं। लोगों का मानना होता है की एग योक शरीर के लिए फायदेमंद नहीं है। इससे फैट और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। क्या आप भी ऐसा ही मानते हैं। अगर हां तो आपको MD Med,DM Neurology(AIIMS Delhi)Health coach | Neurologist Dr.Priyanka Sehrawat की यह वीडियो जरूर देखनी चाहिए। एक्सपर्ट ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की है। 

क्या अंडे की जर्दी सच में नुकसानदेह होती है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ.प्रियंका सेहरावत बताती हैं कि यह सिर्फ एक मिथ है। एक्सपर्ट बताती हैं कि अंडे की सफेदी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन,सेलेनियम और विटामिन बी2 होता है, लेकिन अंडे की जर्दी में और भी अलग तरह के विटामिन और खनिज होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। इसमें वास में घुलनशील विटामिन जैसे विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के और ओमेगा 3 होते हैं, जो एक हेल्दी फैटी एसिड है जो हमारी प्रतिरक्षा को बढ़ाते हैं। 

यह भी पढ़ें-भीगे हुए बादाम या भीगे हुए अखरोट, किसका सेवन करना है अधिक फायदेमंद

yolk

ये हमारी स्किन,आंखों के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। एक्सपर्ट बताती हैं कि जितना प्रोटीन अंडे के सफेद भाग में होता है उससे कई गुना ज्यादा प्रोटीन अंडे की जर्दी में होता है। ऐसे में हर किसी को साबुत अंडा खाना चाहिए। इससे संतुलित मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। अगर आप पीले वाले भाग को हटा देते हैं तो आप पोषण को मिस कर देते हैं।

यह भी पढ़ें-जानिए क्या होती है कार्ब साइकिलिंग, जिससे किया जा सकता है वजन कम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

 


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।