मौका खास हो या आम, महिलाएं हमेशा ही खूबसूरत और नेचुरल ग्लो चाहती हैं। हालांकि, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव की वजह से त्वचा की चमक फीकी पड़ जाती है और शरीर में थकान महसूस होती रहती है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे डिटॉक्स ड्रिंक की जानकारी दे रहे हैं, जो आपकी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने और बॉडी को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करेगा। अगर आप भी हर रोज हेल्दी और फ्रेश लुक चाहती हैं, तो यह खास ड्रिंक जरूर डाइट में शामिल करें। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।
चेहरे पर नेचुरल निखार के लिए पिएं यह डिटॉक्स ड्रिंक
View this post on Instagram
सामग्री
- 2 लीटर पानी
- 1 कटा हुआ सेब
- 1 कटा हुआ नींबू
- थोड़ी सी पुदीना पत्तियां
- 1 टीस्पून दालचीनी पाउडर
- थोड़ा सा नींबू का रस
विधि
- एक जार में 2 लीटर पानी लें।
- इसमें कटे हुए सेब और नींबू के टुकड़े डालें।
- कुछ पुदीना की पत्तियां डालें।
- 1 टीस्पून दालचीनी पाउडर डालें।
- इस पानी को कम से कम 4 से 5 घंटे या रातभर फ्रिज में रखें।
- पूरे दिन डिटॉक्स वॉटर को पिएं और खुद में बदलाव महसूस करें।
यह भी पढ़ें-पानी में केसर और मुनक्का उबालकर पीने से क्या होता है?
फायदे
- नींबू शरीर को नेचुरल रूप से शुद्ध करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
- खीरा हाइड्रेशन को बनाए रखता है और वजन कम करने में मदद करता है।
- सेब में मौजूद फाइबर पेट को स्वस्थ रखते हैं और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है।
- यह ड्रिंक शरीर को ठंडक देता है और ताजगी बनाए रखता है। यह सूजन को कम करता है।
- मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और पाचन में सुधार करती है।
यह भी पढ़ें-फैटी लिवर और हाई कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है यह हरा जूस, जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों