ये 5 स्‍मूदी आपको ठंडा और ऊर्जावान रखेंगी

अगर आप गर्मी में ठंडक और ताजगी का एहसास लेना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में एक्‍सपर्ट की बताई 5 तरह की स्‍मूदी आपकी मदद कर सकती हैं।  
smoothies that keep you cool

ताजा महसूस करने के लिए हम अक्‍सर पानी पीते हैं। लेकिन, स्मूदी भी खुद को हाइड्रेट रखने का अच्छा तरीका है, जिसमें ढेर सारा पोषण होता है। ये आपको ठंडक के साथ ताकत भी दे सकती हैं। स्मूदी को अब हम सिर्फ गर्मियों में ठंडक का एहसास लेने के लिए ही नहीं पीते हैं, बल्कि यह जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है, क्‍योंकि स्‍मूदी का 1 ग्‍लास पोषक तत्‍वों से भरपूर होता है।

स्मूदी उन महिलाओं के लिए ज्‍यादा हेल्‍दी होती हैं, जो घर से काम करती हैं या जिनके पास बहुत ज्‍यादा काम होता है।, क्‍योंकि यह तुरंत एनर्जी देती है। इस आर्टिकल में 5 ऐसी स्‍मूदीज के बारे में बताया गया है, जो गर्मियों में आपको ठंडा, एनर्जी से भरपूर और सेहतमंद रखने में मदद करेंगी। इन स्‍मूदीज के बारे में हमें जूस गाइज़ के को-फाउंडर और डायरेक्टर सहज चोपड़ा बता रहे हैं।

फ्रूटी पैराडाइज (Fruity Paradise)

Fruity Paradise

फ्रूटी पैराडाइज में तरबूज, आम, पपीता, स्ट्रॉबेरी और पाइनएप्‍पल जैसे फलों का स्‍वाद मिलता है। साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं और यह शरीर को हाइड्रेट करती है। इसे दोपहर के खाने के बाद ठंडे-मीठे डेजर्ट की तरह भी पी सकती हैं। यह सुबह के नाश्ते के कुछ देर बाद ताजगी पाने के लिए बहुत अच्छी होती है। इसके अलावा, यह विटामिन सी और फाइबर का भी बढ़िया स्रोत है।

इसे जरूर पढ़ें: चाहते हैं वजन घटाना तो इन वेट लॉस फ्रेंडली लो-कार्ब स्मूदी रेसिपीज को करें ट्राई

ट्रॉपिकल डिलाइट (Tropical Delight)

ट्रॉपिकल डिलाइट केले की स्मूदी को एक नया अंदाज देता है। इसमें शहद मिलाया जाता है और इसे स्ट्रॉबेरी, आम और दूध के साथ बनाया जाता है। फलों की कुदरती मिठास तुरंत ताकत देती है और दूध से कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है। यह शरीर को एनर्जी देने के लिए बहुत अच्‍छी होती है। यह ताकत से भरपूर भी होती है, इसलिए इसे नाश्ते में या वर्कआउट के बाद पीना अच्छा रहता है। यह आपको इसलिए पसंद आएगी, क्योंकि इसका स्‍वाद ट्रॉपिकल होता है।

मैंगो मैजिक (Mango Magic)

Mango Magic smoothie

आम को गर्मियों के फलों का 'राजा' माना जाता है और यह इस मौसम में सबका फेवरेट होता है। यह स्मूदी केला, चिया सीड्स, आम और दही से बनती है, जिससे यह बहुत गाढ़ी और पौष्टिक हो जाती है। चिया सीड्स से न सिर्फ ज्‍यादा फाइबर मिलता है, बल्कि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, इसलिए इसे सुपरफूड स्मूदी भी कह सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका पेट तुरंत भर जाता है, बल्‍कि यह सेहत के लिए भी अच्छी है। यह हाजमे को ठीक रखती है, इसमें बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं और यह सेहत को लंबे समय तक अच्छा बनाए रखने में मदद करती है।

वेरी बेरी स्मूदी (Very Berry Smoothie)

जिन महिलाओं को बेरी (स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी जैसे फल) से बनी चीजें पसंद हैं, उन्हें यह जरूर पसंद आएगी क्‍योंकि वेरी बेरी स्मूदी में रास्पबेरी, स्ट्रॉबेरी, गाजर, चुकंदर, शहद और क्रैनबेरी का जूस मिलाया जाता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और इसका खट्टा-मीठा स्वाद और शहद की मिठास काफी अच्‍छी लगती है। इस स्मूदी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। यह स्किन में नमी बनाए रखने और शरीर से गंदगी निकालने में मदद करती है और यह आयरन का भी अच्छा स्रोत है।

पीनट बटर और ओट्स वाली स्मूदी (Peanut Butter Oatmeal)

Peanut Butter Oatmeal smoothie

जो महिलाएं पीनट बटर पसंद करती हैं और ज्‍यादा प्रोटीन लेना चाहती हैं, उन्हें यह स्मूदी अच्छी लगेगी। इसमें ओट्स, अलसी के बीज, केला, दूध और कोको पाउडर मिलाया जाता है। यह वर्कआउट के बाद तुरंत ताजगी और ताकत देती है। यह टेस्‍टी ड्रिंक आपको पूरे दिन ताकत देती है। आप इसे जिम के बाद, फटाफट नाश्ते के रूप पी सकती हैं। इसे पीकर घंटों तक भूख नहीं लगती है।

इसे जरूर पढ़ें: ब्रेकफास्ट में स्मूथी लेने से मिल सकते हैं ये बेमिसाल फायदे

स्मूदी, अब सिर्फ गर्मी में कभी-कभी पीने की चीज नहीं हैं। ये गर्मियों की धूप में अपने शरीर का ध्यान रखने का टेस्‍टी और हेल्‍दी तरीका भी हैं। गर्मी में स्‍मूदी पिएं और ताकत से भरपूर रहें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP