ब्रेकफास्ट में स्मूथी लेने से मिल सकते हैं ये बेमिसाल फायदे

अगर आपके पास ब्रेकफास्ट करने का समय नहीं होता है और इसलिए आप स्मूथी लेती हैं तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। जानिए इस लेख में। 

Should you drink smoothie on an empty stomach

सुबह के समय जब हम जल्दी में होते हैं तो नाश्ता बनाने और खाने का समय ही नहीं रहता है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग या तो नाश्ता स्किप कर देते हैं या फिर एक क्विक ब्रेकफास्ट रेसिपी की तलाश में रहते हैं, जो उतनी ही हेल्दी भी हो। अक्सर हमें यह समझ ही नहीं आता है कि सुबह जल्दी में क्या बनाया जाए।

benefits of having smoothie in breakfast

अगर आप भी अक्सर इस सवाल से जूझते हैं तो आप स्मूथीज बनाने का विचार कर सकती हैं। यह बहुत ही हेल्दी होती हैं और झटपट बनकर तैयार हो जाती हैं। इतना ही नहीं, इससे आपको अन्य भी कई फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि ब्रेकफास्ट में स्मूथी लेने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं-

न्यूट्रिएंट्स का मिलता है बूस्ट

having smoothie in breakfast

सुबह जब आप स्मूथी बनाती हैं तो इससे आपको न्यूट्रिएंट्स का एक बूस्ट मिलता है। दरअसल, इसे बनाते समय कई तरह के फल, सब्जियों, दूध, दही, नट्स, सीड्स व ओट्स आदि को शामिल किया जाा है। जिसमें विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, फाइबर आदि होता है। इससे आपके शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व एक ही स्मूथी से मिल जाते हैं।

एक्टिव होता है फील

smoothie in breakfast

ब्रेकफास्ट में अगर आप स्मूथी लेती हैं तो इससे आपको एक्टिव व एनर्जेटिक फील होता है। दरअसल, इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स से विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, कार्ब्स, प्रोटीन व हेल्दी फैट्स आदि मिलते हैं, जिससे शरीर काफी एनर्जेटिक और रिफ्रेशिंग फील करता है।

बॉडी को मिलता है हाइड्रेशन

ब्रेकफास्ट में स्मूथीज लेना बॉडी के हाइड्रेशन लेवल को बनाए रखने का एक अच्छा तरीका है। दरअसल, सुबह आप रातभर की लंबी नींद के बाद उठते हैं तो ऐसे में शरीर को हाइड्रेशन की बहुत जरूरत होती है। ऐसे में फल, सब्जियों, दूध, दही आदि की मदद से बनाई स्मूदी आपको दिनभर हाइड्रेटेड फील करवाने में मदद करती है।

इसे जरूर पढ़ें: ब्रेकफास्‍ट स्किप करती हैं तो समांथा अक्किनेनी की ये हेल्‍दी स्‍मूदी रेसिपी लें

डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए फायदेमंद

स्मूथी को लेने से डाइजेस्टिव हेल्थ को भी बहुत अधिक फायदा होता है। दरअसल, स्मूथीज में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है, जो बाउल सिस्टम को रेग्युलेट करने और गट हेल्थ को इंप्रूव करने में काफी मदद करता है। जो लोग ब्रेकफास्ट में स्मूथी लेते हैं, उन्हें डाइजेस्टिव हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।(सुबह खाली पेट 'जीरा वॉटर' पीने की 3 रेसिपी)

इसे जरूर पढ़ें:अनुष्का शर्मा से लेकर रकुल प्रीत सिंह तक, 5 एक्‍ट्रेसेस से इम्‍यूनिटी बढ़ाने वाले देसी नुस्‍खे जानें

बनाने में झंझट नहीं

अक्सर लोग नाश्ते में ऐसी चीजें बनाने से बचते हैं, जिसमें बहुत अधिक झंझट हो या फिर उन्हें बनाने में बहुत अधिक देर लगे। इस लिहाज से भी स्मूथी का सेवन करना एक अच्छा ऑप्शन है। आप अपनी पसंद की फल, सब्जियों, नट्स, सीड्स, ओट्स या दूध आदि की मदद से कुछ ही सेकंड्स में स्मूथी बना सकती हैं और उसे एन्जॉय कर सकती हैं।

शामिल कर सकते हैं वैरायटी

अधिकतर लोगों की यह शिकायत होती है कि वे नाश्ते में हर दिन एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप स्मूथी लें। आप हर दिन फल, सब्जियों नट्स, आदि को चेंज करते रहें। इससे आप कई तरह की अलग-अलग स्मूथी को एन्जॉय कर पाएंगे। जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP