herzindagi
 magical drinks to keep you healthy

सेहतमंद रहने के लिए पिएं ये 5 मैजिकल ड्रिंक्स

आज हम आपको 5 ऐसे मैजिकल ड्रिंक्स के बारे में जानकारी दे रहे है ंजिससे आपकी कई समस्याओं का सामाधान हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-08-01, 16:40 IST

प्राचीन काल से ही लोग होम मेड नेचुरल ड्रिंक का खूब चलन है। सर्दी जुकाम से लेकर शरीर में दर्द तक का इलाज घर में बने ड्रिंक से किया जाता रहा है। रसोई में रखी चीजों की मदद से कई सारी ड्रिंक्स तैयार हो जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको 5 मैजिकल ड्रिंक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिससे आपको सेहतमंद रहने में मदद मिलेगी। इस बारे में dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionists ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी साझा की है।

सेहतमंद रहने के लिए पिएं ये 5 मैजिकल ड्रिंक्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

  • अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो आपको अर्जुन की छाल से बना ड्रिंक पीना चाहिए। हृदय स्वास्थ्य लाभ के लिए सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीना आदर्श माना जाता है। इसके लिए आप अर्जुन छाल पाउडर या साबुत एक टुकड़ा अर्जुन छाल को 1 गिलास पानी में 5 से 10 मिनट उबाल कर पिएं।
  • पीसीओएस की समस्या से जूझ रही हैं तो आपको मुलेठी वाटर पीना चाहिए। इसके लिए आप मुलेठी स्टिक को 5 से 6 घंटे पानी में सोक कर दें, उसके बाद इस पानी को उबालकर इसे पिएं।
  • एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं,  इसके लिए आपको सौंफ वाटर पीना चाहिए। एक टेबल स्पून सौंफ को एक गिलास पानी में 5 से 10 मिनट बॉयल कर लें, फिर इसका सेवन करें।

यह भी पढ़े-PCOD में थकान और कमजोरी दूर करने के लिए पिएं यह चाय

kalonji

  • अगर आपके शरीर में दर्द रहता है तो इसके लिए आप कलौंजी वाटर पी सकते हैं। इसके लिए आधा छोटा चम्मच कलौंजी को एक गिलास पानी में 5 से 10 मिनट तक बॉयल करना है फिर उसे छानकर पिएं।
  • यूरिक एसिड से परेशान रहते हैं तो आपको 15 एमएल आंवला जूस को 100-150 पानी में मिलाएं और इसको सिप-सिप कर पिएं।

यह भी पढ़े-इन 6 चीजों में छिपा है सेहत का खजाना, महिलाएं रोज करें डाइट में शामिल

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।