herzindagi
how to reduce pcod fatigue

PCOD में थकान और कमजोरी दूर करने के लिए पिएं यह चाय

PCOD में अक्सर महिलाओं को अधिक थकान व कमजोरी महसूस होती है। इसे दूर करने के लिए डाइट में न्यूट्रिशन्स से भरपूर चीजों को शामिल करने के साथ, एक्सपर्ट की बताई इस चाय को पिएं।
Editorial
Updated:- 2024-07-31, 16:00 IST

PCOD की वजह से होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस का असर, महिलाओं के पूरे शरीर पर होता है। कई महिलाओं को PCOD में अधिक थकान व कमजोरी भी महसूस होती है। दरअसल, PCOD में जब हम अधिक तनाव में होते हैं, तो एड्रेनल ग्लैंड अधिक मात्रा में कोर्टिसोल हार्मोन का उत्पादन करती है। इसकी वजह से अधिक थकान महसूस होती है। वहीं, शरीर में न्यूट्रिशन की कमी और हार्मोनल इंबैलेंस भी थकान और कमजोरी की वजह बन सकता है। कई महिलाएं इसे सामन्य समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन, PCOD में होने वाली थकान, नॉर्मल से काफी अलग और ज्यादा हो सकती है। ऐसे में इस पर ध्यान देना जरूरी है। इसे दूर करने के लिए डाइट में न्यूट्रिशन्स से भरपूर चीजों को शामिल करने के साथ, एक्सपर्ट की बताई इस चाय को पिएं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

PCOD की वजह से होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करेगी एक्सपर्ट की बताई चाय

cumin seeds water for belly fat

  • जीरा, डाइजेशन और इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने में मदद करता है।
  • PCOD में इंसुलिन रेजिस्टेंस का असर ब्लड शुगर लेवल और वजन पर भी होता है। इससे भी थकान महसूस होती है।
  • अदरक में जिंजरॉल होता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करता है और शरीर में हैप्पी हार्मोन यानी सेरोटोनिन के लेवल को बढ़ाता है।
  • जब शरीर में हैप्पी हार्मोन्स कम और स्ट्रेस हार्मोन का लेवल अधिक हो जाता है, तो भी हम थका हुआ महसूस करते हैं।
  • इलाचयी, मेटाबॉलिज्म को सुधारती है, स्ट्रेस को कम करती है और दिमाग को शांत करती है।
  • इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
  • लौंग, तनाव और मानसिक थकान को दूर करने में कारगर है।
  • सेंधा नमक में मौजूद मिनरल्स, स्ट्रेस को कम करके, दिमाग को शांति देते हैं।

PCOD में थकान दूर करने के लिए पिएं यह चाय

tea for pcod fatigue

सामग्री

  • लौंग- 1
  • इलायची- 2
  • जीरा- 1 टीस्पून
  • नींबू- आधा
  • अदरक- 1 इंच
  • सेंधा नमक- 1 चुटकी

विधि

  • नींबू के अलावा बाकी सभी चीजों को पानी में डालकर उबालें।
  • जब यह अच्छे से उबल जाए, तो इसे छान लें।
  • ठंडा होने के बाद इसमें नींबू मिलाएं।
  • इसे सुबह खाली पेट पिएं।
  • आपको कुछ दिनों में अंतर महसूस हो सकता है। 

 

यह भी पढ़ें- PCOD की वजह से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, न करें नजरअंदाज

 

PCOD में थकान और कमजोरी दूर करने लिए यह चाय पिएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।