कई लोगों को पाचन से जुड़ी दिक्कतें अक्सर परेशान करती हैं। कभी पेट में गैस हो जाती है, तो कभी एसिडिटी और कब्ज के कारण मुश्किल होती है। वहीं कुछ लोगों का हाजमा हमेशा दुरुस्त रहता है, रोज सुबह पेट खुलकर साफ होता है और गैस-एसिडिटी जैसी दिक्कतें भी नहीं होती हैं। दरअसल, हमारे खान-पान का सीधा असर हमारे पाचन पर होता है। जो लोग हेल्दी डाइट लेते हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाते हैं, उन्हें पाचन से जुड़ी दिक्कतें परेशान नहीं करती हैं।
हम आपको कुछ ऐसी देसी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, तो गट को हेल्दी रखने और पाचन को सुधारने में मदद कर सकती हैं। इसे खाने के सही तरीके के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने और पाचन को दुरुस्त रखने में छाछ फायदेमंद है। इसमें भुना हुआ जीरा, सेंधा नमक और पुदीने की पत्तियां मिलाकर पिएं। यह पचने में आसान होता है और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है।
इससे पेट की अग्नि यानी जठराग्नि तेज होती है और खाना आसानी से पचता है। यह ब्लोटिंग और पित्त दोष को कम करने का काम करता है।
आंवला जूस भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। रोजाना सुबह खाली पेट आंवसा जूस में काला नमक और सूखा हुआ अदरक का पाउडर मिलाकर पिएं। यह विटामिन-सी से भरपूर होता है और पेट साफ करने में मदद करता है। गट को हेल्दी रखने और शरीर में मौजूद अतिरिक्त हीट को कम करने में यह फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं ये 10 फूड्स, डाइजेशन को करते हैं दुरुस्त
धनिये के बीजों का पानी खाली पेट पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। यह पाचन तंत्र को ठंडक देता है, एसिडिटी और ब्लोटिंग को कम करता है। इससे थायराइड लेवल बैलेंस होता है और डाइजेशन में सुधार होता है।
अगर आपको अक्सर एसिडिटी रहती है, शरीर में अतिरिक्त गर्मी हो जाती है, तो आपको इस ड्रिंक का सेवन जरूर करना चाहिए।
नारियल पानी को हमेशा ताजा और रूम टेम्परेचर पर पीना चाहिए। इसे मिड-मॉर्निंग में लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। हालांकि, आप इसे खाली पेट भी पी सकती हैं। यह हमारे टिश्यूज को हाइड्रेट करता है, पेट की गैस कम होती है, आंतों की सूजन में आराम मिलता है और पित्त बैलेंस होता है। यह ड्रिंक शरीर में कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी को भी पूरी करती है।
जीरा, धनिया और सौंफ को एक गिलास पानी में आधा रह जाने तक उबालें और फिर इसे गुनगुना ही पिएं। इसे मील्स के बाद लेने से डाइजेशन से जुड़ी सभी दिक्कतों में आराम मिलेगा। इससे डाइजेस्टिव फायर अच्छी होती है, गैस कम होती है, शरीर में न्यूट्रिएंट्स का अब्जॉर्बशन बेहतर होता है और पित्त-कफ-वात, तीनों दोष बैलेंस होते हैं। कई लोगों का पाचन, कफ की वजह से कमजोर हो जाता है, ऐसे में इसका सेवन फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- हर दूसरे दिन पाचन हो जाता है गड़बड़? एक्सपर्ट के बताए इन जबरदस्त उपाय से होगा फायदा
हाजमे को दुरुस्त करने में ये देसी ड्रिंक्स मदद कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।