वजन घटाने के लिए सिर्फ जिम में पसीने बहाना ही काफी नहीं है। सही डाइट भी जरूरी होता है। लेकिन हम में से कई ऐसे लोग हैं जो अक्सर वेट लॉस जर्नी में डाइट को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। कुछ लोग सिर्फ सलाद खाते हैं तो कुछ खाना ही छोड़ देते हैं। ऐसे में हम आपको उन पांच डिशेज के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाने पर आपको स्वाद भी मिलेगा और वजन घटाने में मदद भी मिलेगी। यह पांच डिशेज साउथ इंडियन हैं।
उपमा खाने से आपको वेट लॉस जर्नी में फायदा मिल सकता है यह सूजी से बना एक बहुत ही टेस्टी भोजन है, जिसमें ढेर सारी सब्जियां को ऐड किया जाता है। इसमें कैलोरी ना के बराबर होती है और फाइबर की अधिकता होती है जो वजन घटाने के लिए इसे उपयुक्त बनती है।
इडली सांभर खाकर भी आप वजन घट सकते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। तेल ना के बराबर होता है। फर्मेंटेड फूड होने के कारण यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है जो की मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मददगार है। वहीं सांभर में इस्तेमाल ढेर सारी हरी सब्जियां जैसे कद्दू, तरोई भिंडी का इस्तेमाल किया जाता है जो लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस करने में मदद कर सकती हैं।
रसम एक बहुत ही बेहतरीन साउथ इंडियन फूड है जो अपने खट्टे और चटपटे स्वाद के लिए जाना जाता है। इससे पाचन दुरुस्त होता है और पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसमें इमली, टमाटर और भी कई तरह की सब्जियों को मिलाया जाता है। यह कम कैलोरी वाला एक बेहतरीन डिश है, जो आपका वेट लॉस जर्नी में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें-हार्ट अटैक आने के 15 मिनट के अंदर कर लें उपाय, बच सकती है मरीज की जान
प्लेन डोसा
वजन घटाने के लिए प्लेन डोसा से अच्छा कुछ और नहीं हो सकता। उड़द दाल, हरी मूंग दाल, अरहर दाल, पीली मूंग दाल का इस्तेमाल करके डोसा बनाया जा सकता है। इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर की अधिकता होती है। इसे बहुत ही कम तेल या घी में बनाया जाता है।
वहीं आप उत्तपम का भी सेवन कर सकते हैं। दाल और चावल से बना यह साउथ इंडियन डिश प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसके कारण आपको देर तक भूख नहीं लगती है और आप कैलोरी का इंटेक कम करते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।