herzindagi
Is high fiber bad for CONSTIPATION

पाचन दुरुस्त करने के लिए खूब खा रहें फाइबर तो जान लीजिए नुकसान

कब्ज की समस्या से बचने के लिए आप भी फाइबर रिच फूड का खूब सेवन कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्यों कि इससे आपकी समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-09-05, 19:04 IST

Side Effects Of Excessive Fiber Intake: कहते हैं डाइजेशन सही तो सब सही। क्यों कि खराब डाइजेशन कई बीमारियों की जननी बन जाती है। यही वजह है कि लोग पाचन को दुरुस्त रखने के लिए फायबर युक्त आहार का सेवन करते हैं। फाइबर पेट के लिए अमृत समान है। ये पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है। शरीर में इसकी कमी हो जाए तो व्यक्ति गंभीर कब्ज की समस्या से परेशान हो जाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा भी फाइबर का सेवन आपको मुसीबत में डाल सकता है। जी हां अगर आप पाचन को दुरुस्त रखने के लिए अंधाधुन फाइबर रिच फूड का सेवन कर रे है तो इसके नुकसान भी जान लीजिए।पीएसआरआई अस्पताल में मुख्य सलाहकार, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. मनोज गुप्ता इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

डॉक्टर के मुताबिक पुरुषों को एक दिन में 38 ग्राम और महिलाओं को दिनभर में 25 ग्राम ही फाइबर की जरूरत होती है। अगर आप रोजाना इस मात्रा से अधिक फाइबर का सेवन कर रहे हैं तो आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं अधिक फाइबर खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

अधिक फाइबर खाने के नुकसान जानिए (Is high fiber bad for digestion)

What happens if you eat too much fiber

  • ज्यादा फाइबर रिच फूड खाने से आपको लूज मोशन या दस्त की परेशानी हो सकती है। दरअसल फाइबर रिच भोजन गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट से जल्दी पास हो जाता है और ऐसा आपको दस्त की समस्या हो सकती है।
  • कब्ज दूर करने लिए ज्यादा फाइबर खा रहे हैं तो इससे आपके कब्ज की समस्या बढ़ भी सकती है। दरअसल फाइबर आपके शरीर से पानी को सोखने का काम करता है। ऐसे में अगर फायबर युक्त आहार खाने के बाद आप पानी कम पी रहे हैं तो कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।
  • आप डिहाइड्रेशन के शिकार भी हो सकते हैं। दरअसल फाइबर को घुलने के लिए पानी की जरूरत होती है। ऐसे में ये शरीर में मौजूद पानी को सोख लेता है। इससे कमजोरी, थकान (थकान के कारण), चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें-पाचन तंत्र ठीक से नहीं कर रहा है काम, इन 5 संकेतों से जानें

WHAT IS HIGH FIBER

  • आप पेट दर्द की समस्या से भी दो चार हो सकते हैं। आपको गैस की समस्या हो सकती है। दरअसल फाइबर को पचाने के लिए आंत (क्या होता है आंतों का लीक होना) में मौजूद गुड बैक्टीरिया द्वारा मिथेन गैस का उत्पादन होता है जो पेट में दर्द का कारण बन सकता है।
  • ज्यादा फाइबर के सेवन से पेट में गैस बनने लगती है। इससे छाती के पास दर्द और जलन की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें- ये 10 रामबाण उपाय अपनाएं पाचन तंत्र को जिंदगी भर के लिए हेल्‍दी बनाएं

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

 

Image Credit:Freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।