हमारा पाचन तंत्र काफी जटिल है। शरीर में खाने को पचाने से लेकर अवशेष पदार्थों को बाहर निकालने तक, डाइजेस्टिव सिस्टम में कई अंग मिलकर काम करते हैं। जहां लिवर खाने में पचाने में मदद करता है। वहीं आंते उसके अवशेष को बाहर निकालती हैं। अगर पाचन तंत्र में शामिल, किसी भी पार्ट के फंक्शन में दिक्कत आती है, तो इसका असर हमारे डाइजेशन और ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। आजकल आंतों और लिवर से जुड़ी परेशानियां काफी आम हो गई हैं। इसके पीछे गलत खान-पान और लाइफस्टाइल है।
आंतों का लीक होना यानी लीकी गट, आंतों से जुड़ी एक प्रमुख समस्या है। जिसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। आंतों के लीक होने पर शरीर में कई तकह के लक्षण नजर आना शुरू हो जाते हैं। आंतों का लीक होना क्या होता है और इसके क्या लक्षण होते हैं, इस बारे में डाइटीशियन मनप्रीत हमें जानकारी दे रही हैं। डाइटीशियन मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स की है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
अक्सर लोग आंतों के लीक होने को डायरिया मान लेते हैं। लेकिन आंतों का लीक होना, डायरिया नहीं होता है। एक्सपर्ट की मानें तो आंतों पर एक लेयर होती है, जिसे एपिथेलियम की लेयर कहा जाता है। जब इसमें सूजन आ जाती है या फिर इसमें अधिकता हो जाती है, तो इसकी वजह से आंतों में इंफेक्शन बढ़ सकता है। दरअसल, यह लेयर सभी न्यूट्रिशन को अब्जॉर्ब करने का काम करती है। लेकिन इसमें गड़बड़ी होने पर शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं और आंतों में सूजन आ जाती है। जिससे आंत लीक होने लगती है। इसके चलके कई न्यूट्रिशनल डिफिशिएंसी और मेटाबॉलिक सिंड्रोम हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- शुरू हो रही है किडनी की बीमारी तो आपका शरीर आपको देता है ये संकेत
यह भी पढ़ें- आंतों की सेहत खराब होने पर शरीर में नजर आते हैं ये 7 संकेत
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।