डायबिटीज एक गंभीर रोग है, जिसे आप सही जीवन शैली और खान-पान के जरिए ही नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें कुछ खाद्य पदार्थ हो को खाने की मनाही होती है, क्योंकि इससे ग्लूकोज का स्तर बढ़ सकता है। वहीं, कुछ ऐसे भी खाद्य पदार्थ हैं जो काफी हेल्दी माने जाते हैं, उनसे सेहत को फायदा भी होता है, लेकिन अगर डायबिटीज मरीज उन चीजों का सेवन कर लें, तो उनको नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीजे हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट सुर्भी गुप्ता जानकारी दे रही हैं।
साबूदाना, अक्सर लोग हेल्दी समझ कर खाते हैं, क्योंकि यह आसानी से पचता है। लेकिन, यह मुख्य रूप से स्टार्च से बना होता है, जो की एक साधारण कार्बोहाइड्रेट है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। अगर डायबिटीज के मरीज इसका सेवन करने तो उन्हें कठिनाई हो सकती है।
आजकल चीनी की जगह लोग गुड़ का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन गुड़ में भी शुगर की उच्च मात्रा होती है। इसके सेवन से भी ब्लड शुगर लेवल में अचानक वृद्धि हो सकती है।
अगर बहुत अधिक नमक का सेवन करते हैं तो इसे रक्तचाप बढ़ सकता है, जो कि डायबिटीज की जटिलताओं को बढ़ाता है। इसकी जगह पर आपको पिंक साल्ट या सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए। यह अधिक को हल्दी होते हैं।
यह भी पढ़ें-डिनर में खाएं यह 3 चीजें, मजबूत होगा पाचन और सेहत भी रहेगी दुरुस्त
एक्सपर्ट बताती हैं कि डायबिटीज के इलाज में संतुलित आहार और सही जीवनशैली को प्राथमिकता देना जरूरी होता है। अपने आहार में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने पोषण विशेषज्ञ से सलाह लें। ताकि, आप शरीर की जरूरत के मुताबिक सही विकल्प चुन सकें।
यह भी पढ़ें-डिनर में खाएं यह 3 चीजें, मजबूत होगा पाचन और सेहत भी रहेगी दुरुस्त
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।