हेल्दी रहने के लिए आयुर्वेद में खान-पान की आदतों पर विशेष जोर दिया गया है। सही खान-पान से न केवल शरीर में मौजूद तीनों दोषों का बैलेंस बना रहता है, बल्कि इससे कई बीमारियों से भी बचाव होता है। हेल्दी रहने के लिए अधिक नमक और चीनी नुकसानदेह होती है। लेकिन सेंधा नमक को आयुर्वेद में गुणों से भरपूर माना जाता है। इसे अक्सर हम सभी व्रत के खाने में खाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सेंधा नमक से शरीर को 5 बड़े फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
सेंधा नमक हमारे डाइजेशन के लिए भी अच्छा होता है। सही पाचन के लिए डाइजेस्टिव फायर का जलना और खाने को पचाना जरूरी होता है। इसमें सेंधा नमक फायदेमंद होता है। इससे खाना जल्दी पचता है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बना रहता है।
शरीर में मौजूद वात और पित्त को सेंधा नमक बैलेंस करता है। खासकर, व्रत में वात की वजह से गैस की समस्या अधिक हो सकती है और साथ ही पित्त दोष भी बढ़ जाता है। ऐसे में सेंधा नमक वात अनुलोम माना जाता है। जब शरीर में वात अधिक होता है, गैस अधिक बनती है, तो इससे कब्ज और पेट की अन्य परेशानियां हो सकती हैं। सेंधा नमक इन्हें कम कर सकता है। यह तीनों दोषों को भी बैलेंस करता है।
सेंधा नमक जोड़ों से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। जिन लोगों को गठिया की समस्या है, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए। यह इंफ्लेमेशन को कम करता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है।
सेंधा नमक वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जठराग्नि को जलाता है, जिससे अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक नमक छोड़ने से शरीर में दिखते हैं ये 4 बदलाव
सेंधा नमक में मौजूद कई मिनरल्स, हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसलिए, एक्सपर्ट इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देती हैं।
यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए किस वक्त पीनी चाहिए ग्रीन टी, जानें एक्सपर्ट की सलाह
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।