अजकल हर कोई फिट रहना चाहता है। ऐसे में वजन घटाने के लिए गर्मियों का मौसम सबसे बेस्ट माना जाता है। इस मौसम में आपके शरीर को हल्का भोजन करने की जरूरत होती है और साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बाकी मौसम की तुलना में बेहतर तरीके से काम करता है। फिजिकल एक्टिविटी बढ़ जाती है,हाइड्रेशन बना रहता है। ऐसे में आप कुछ पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल कर लें, तो आसानी से वेट लॉस हो सकता है। हम आपको एक्सपर्ट के बताए 10 समर फ्रेंडली फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपको फायदा मिल सकता है। इस बारे में डायटीशियन काजल अग्रवाल जानकारी दे रही हैं। चलिए जानते हैं।
वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 रेसिपी
खीरा और पुदीना का रायता आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। यह डाइजेशन को सुधारता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है। खीरा, पुदीना और दही, तीनों में ही फाइबर होता है, जो वेट लॉस के लिए जरूरी है।
कैबेज एंड कैरोट सलाद भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। यह सलाद कम कैलोरी, हाई फाइबर और न्यूट्रिशन से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।
स्प्राउट सलाद में अंकुरित मूंग, चना फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है और वजन घटाने में मदद करता है।
View this post on Instagram
आप वजन कम करने के लिए मूंग दाल चीला भी खा सकते हैं। मूंग दाल में प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है, जिससे यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है। यह काफी लाइट होता है।
आप अलग अलग फलों को मिलाकर फ्रूट चाट खा सकते हैं। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है।
हाई प्रोटीन डाइट लेना चाहते हैं, तो ग्रिल्ड पनीर एक बेहतरीन ऑप्शन है। पनीर को टुकड़ों में काटकर हल्का मसाला लगाकर ग्रिल करें और सलाद के साथ खाएं। इससे पेट देर तक भरा रहता है।
कचुंबर सलाद खाना भी फायदेमंद हो सकती है। खीरा, टमाटर प्याज से बना यह सलाद फाइबर से भरपूर होता है और पाचन को बेहतर बनाता है। इससे भी आपको फायदा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें-हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम टेबलेट लेने के बजाए करें यह घरेलू उपाय, मिलेगा फायदा
मैंगो लस्सी को समर ड्रिंक के रूप में पी सकते हैं। इससे भी वजन घटाने में मदद मिलती है।
क्विनोआ उपमा फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है और वेट लॉस में मदद करता है।
चिकपी सलाद यानी काबुली चना वाला सलाद,काफी बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह हाई फाइबर-प्रोटीन डाइट है, जो वजन घटाने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें-लंच करते ही आने लगती है तेज नींद, इन उपायों से मिलेगा फायदा
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों