खराब लाइफस्टाइल और खानपान का असर हड्डियों की सेहत पर पड़ रहा है। पहले बढ़ती उम्र में लोग हड्डियों में कमजोरी का सामना करते थे, लेकिन अब युवा नौजवान भी इसके शिकार हो रहे हैं। अधिकतर लोग हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेचुरल तरीकों से भी हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।अगर आप बिना किसी साइड इफेक्ट के अपनी हड्डियों की सेहत बेहतर बनाना चाहते हैं, तो घरेलू उपायों को अपना बेहतर विकल्प है। हेल्थ एक्सपर्ट शीनम कालरा के मुताबिक आपको काले तिल वाला उपाय करना चाहिए। आइए जानते हैं, इसे कैसे डाइट में शामिल करना चाहिए और यह कैसे फायदेमंद है।
मजबूत हड्डियों के लिए काल तिल का उपाय करें
View this post on Instagram
काले तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक की मात्रा भरपूर होती है,जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। मैग्नीशियम की बात करें, तो यह हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है। मांसपेशियों को सपोर्ट करता है, जिससे दर्द में आराम मिलता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेट्स हड्डियों की सूजन को कम करते हैं और बोन डेंसिटी को बेहतर बनाते हैं।
यह भी पढ़ें-कब्ज से रहते हैं परेशान? डाइट में शामिल करें गुलकंद, फिर देखें फायदे
कैसे करें तिल का सेवन?
- आप काले तिल को रोस्ट करके एक एयर टाइट कंटेनर में रख लें।
- सुबह 1 चम्मच भुने हुए काले तिल खाएं या इसे दूध में मिलकर पिएं।
- आप इसे दही में मिलाकर भी खा सकते हैं।
- आप इसे अपनी पसंदीदी स्मूदी में मिलाकर लें।
- रोटी के ऊपर भी छिड़क कर खाएं, इससे आपको क्रंची स्वाद भी और फायदा भीमिलेगा
यह भी पढ़ें-क्या फर्टिलिटी सुधारने में मदद कर सकता है अनानास? एक्सपर्ट से जानें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों