महिलाओं की 10 समस्‍याओं को 1 साथ दूर करता है ये तेल, एक्‍सपर्ट से जानें कैसे

आज हम आपको 1 तेल के बारे में बताएंगे जो महिलाओं की हेल्‍थ का पहरेदार है और यह महिलाओं की 1 नहीं 10 समस्‍याओं को एक साथ दूर करता है।

olive oil for women main

महिलाएं घर और ऑफिस की जिम्‍मेदारियों में इतना उलझी रहती हैं कि वह अक्‍सर अपनी हेल्‍थ को नजरअंदाज कर देती हैं। खासतौर पर वह अपने खान-पान पर तो बिल्‍कुल भी ध्‍यान नहीं देती हैं। जबकि हेल्‍दी रहने के लिए डाइट की अहम भूमिका होती है। लेकिन वह यह नहीं जानती हैं कि वह घर की नींव है और अगर वह अपनी अच्‍छे से देखभाल नहीं करेंगी तो परिवार की भी अच्‍छे से देखभाल नहीं कर पाएंगी। अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक है जो अपना विशेष रूप से अपनी डाइट का बिल्‍कुल भी ध्‍यान नहीं रखती हैं तो आज हम आपको 1 तेल के बारे में बताएंगे जो महिलओं की हेल्‍थ का पहरेदार है और यह महिलाओं की 1 नहीं 10 समस्‍याओं को एक साथ दूर करता है। ये तेल कौन सा है और महिलाओं की हेल्‍थ को कैसे फायदा करता है। इस बारे में हमें आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट अबरार मुल्‍तानी बता रहे है। जी हां भोपाल के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और कई हेल्थ विषयों पर किताबें लिख चुके अबरारा मुल्‍तानी हमें समय-समय पर महिलाओं की हेल्‍थ से जुड़े फायदों के बारे में बताते रहते हैं। आज वह हमें महिलाओं की हेल्‍थ के लिए ऑलिव ऑयल के फायदों के बारे में बता रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें: ऑलिव ऑयल के इस्‍तेमाल में कहीं आप भी तो नहीं कर रही हैं ये 5 गलतियां

olive oil for health inside

अबरार मुल्‍तानी का कहना हैं कि ''यूं तो ऑयल ऑलिव सभी की हेल्‍थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह मेटाबॉलिज्‍म और डाइजेशन को दुरुस्‍त और हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव करता है। लेकिन यह महिलाओं की हेल्‍थ के लिए खासतौर पर फायदेमंद होता है। जी हां कई खूबियों वाला ऑलिव ऑयल महिलाओं को सेहतमंद रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह महिलाओं की वेट लॉस से लेकर झुर्रियों को कम करने तक और मेनोपॉज के बाद होने वाली परेशानियों को भी दूर करता है। अगर आप अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं या इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से बार-बार बीमार पड़ रही हैं तो आज ही ऑलिव ऑयल आजमाकर देखिए। महिलाओं की हेल्‍थ के लिए ऑलिव ऑयल के 10 फायदों के बारे में जानें।अगर आप घर बैठे ऑलिव ऑयल खरीदना चाहती हैं तो ऑलिव ऑयल के 250 मिली के डिब्‍बे का मार्केट प्राइस 350 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 199 रुपये में खरीद सकती हैं

olive oil for weight loss inside

महिलाओं के लिए ऑलिव ऑयल के 10 फायदे

1. ओमेगा 6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होने के कारण यह हार्ट के लिए बहुत अच्‍छा टॉनिक है।
2. ओलिक एसिड नामक फैटी एसिड का भंडार होने के कारण यह कैंसर से बचाव करता है।
3. इसके असरकारक एंटीऑक्सीडेंट गुण महिलाओं को बुढ़ापे से बचाता है। यानि इसके इस्‍तेमाल से महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियां देरी से आती है।
4. इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण इसे कई क्रोनिक रोगों जैसे- कैंसर, सोरायसिस, हृदय रोग, डायबिटीज, आर्थराइटिस आदि की परम औषधि बनाते है।


5. मोनोसेचुरटेड फैट होने के कारण यह लकवे या ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम काफी हद तक कम कर देता है।
6. ऑलिव ऑयल दुनिया का वह अद्भुत ऑयल है जिसे जितना अधिक मात्रा में लेंगे उतना ज्यादा वजन कम होता है। यह बात सुनकर शायद आपको बहुत आश्‍चर्य हो रहा होगा। लेकिन यह सच है।
7. ब्लड शुगर को यह कम करता है इसलिए टाइप 2 डायबिटीज में यह बहुत लाभकारी है।

इसे जरूर पढ़ें: ऑलिव ऑयल अपनाएं, वजन और ब्लड शुगर लेवल को फटाफट घटाएं

olive oil osteoporosis inside

8. यह गॉल ब्‍लैडर को निकलता है और वहां का इंफ्लेमेशन कम करता है इसलिए गॉल ब्‍लैडर स्‍टोन और सूजन में यह अमृत के समान है।
9. यह हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नामक बैक्टीरिया को नष्ट करता है जिसके कारण यह गैस्ट्रिक अलसर में बहुत लाभदायक है।


10. महिलाओं में मेनोपॉज के बाद होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस को ऑलिव ऑयल रोकता है, यह बोन की लेयर को मजबूत करता है।

जी हां ऑलिव ऑयल महिलाओं की 1 नहीं 10 समस्‍याओं को एक साथ दूर करता है। तो क्‍यों ना आज से ही इसे अपनी डाइट में शामिल कर लिया जाएं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP