herzindagi
about worlds largest chocolate museum opened in switzerland

इस देश में खुला दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम

चॉकलेट के चाहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। विश्व का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम आपके लिए खुल गया है। 
Editorial
Updated:- 2020-10-04, 10:30 IST

देश के लेकर विदेशों तक हमने कई तरह के म्यूजियम के बारे में पढ़ा और देखा होगा। कभी मालूम चलता है कि इस देश में पानी के अंदर म्यूजियम है, तो किसी देश में मालूम चलता है टॉयलेट म्यूजियम है, तो कभी तहखाने में खुला है दुनिया का अनोखा म्यूजियम, लेकिन क्या आपने कभी सुना है किसी चॉकलेट म्यूजियम के बारे। जी हां, हाल में ही चॉकलेट प्रेमियों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम खुल गया है। इस अनोखे और सबसे बड़े म्यूजियम को स्विट्जरलैंड में खोला गया है। तो चलिए इस चॉकलेट म्यूजियम के बारे में और करीब से जानते हैं-

largest chocolate museum in switzerland inside

स्विट्जरलैंड में खुली इस चॉकलेट म्यूजियम को 'लिंट होम ऑफ चॉकलेट' के नाम से भी जाना जाता है। यह म्यूजियम लगभग 65 हज़ार वर्ग फिट में फैला है। इस म्यूजियम में आपको हर चीज चॉकलेट से बनी नज़र आएगी। यहीं नहीं इस म्यूजियम में लगभग 30 फिट की ऊंचाई वाला एक फाउंटेन भी है जिसे चॉकलेट के आकार में बनाया गया है, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र माना जाता है। (पानी के अंदर म्यूजियम)

 

इसे भी पढ़ें: घर में रहते हुए बोर हो गए हैं तो जरूर घूमें नीमराना की ये जगहें

बीते 13 सितंबर को इस चॉकलेट म्यूजियम को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। यह म्यूजियम अपने आप में एक अनूठा मिसाल है। कहा जा रहा है कि इस म्यूजियम का उद्घाटन करने दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने आए हुए थे। (गुजरात के कुछ बेहतरीन म्यूजियम)

worlds largest chocolate museum in switzerland inside

यह चॉकलेट म्यूजियम स्विट्जरलैंड ज्यूरिख शहर खोला गया है। ऐसा भी कहा जा रहे कि जब से यहां म्यूजियम खुला है तब से इस जगह को चॉकलेट की राजधानी के नाम से जाने जाना लगा है। ये भी कहा जाता है कि इसे यहां इसलिए बनाया गया है, क्यूंकि इस शहर में सबसे अधिक और टेस्टी क्वालिटी की चॉकलेट की उत्पाद होती है। अगर आपको चॉकलेट का इतिहास जानना है तो स्विट्जरलैंड की ये चॉकलेट म्यूजियम परफेक्ट जगह है। (दिल्ली के पहले 3D म्यूजियम)

 

इसे भी पढ़ें: बच्चों के साथ घूमने की कर रही हैं तैयारी, तो दिल्ली के इन 5 म्यूजियम में जरूर जाएं

worlds largest chocolate museum inside

कहा जा रहा है कि म्यूजियम में लोगों चॉकलेट बनाने का भी मौका मिलता है। ये भी कहा जा रहा है कि इस म्यूजियम में आने वाले विजिटर्स अपने साथ कुछ गिफ्ट भी घर ले जा सकते हैं। यहां आपको पसंदीदा चॉकलेट की कॉफ़ी भी मिलेगी। अगर आपको चॉकलेट  खाना और उसके बारे में करीब से जानना है तो आपको इस म्यूजियम में एक बार घूमने जाना चाहिए। वैसे कई कई लोग के लिए चॉकलेट तो उनका पसंदीदा चीज होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@prod.si-cdn.com,www.lindt-spruengli.com,i.insider.com) 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।